• Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Subscription Form
  • News Publishers Information Details
  • More
    • समाचार सेवाओं /विज्ञापन के लिए संपर्क करें
    • Terms & Conditions
SUBSCRIBE
  • Login
ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस | Latest Hindi News | Breaking News | Politics | Sports - Breaking News Express
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
      • चंडीगढ़
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मथुरा
      • मैनपुरी
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ई-पेपर
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
      • चंडीगढ़
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मथुरा
      • मैनपुरी
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ई-पेपर
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
No Result
View All Result
ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस | Latest Hindi News | Breaking News | Politics | Sports - Breaking News Express
No Result
View All Result

भारत के उद्यम-पुरोधा: जेआरडी टाटा (स्मृति आलेख) दिवस विशेष आलेख

News-Desk by News-Desk
November 28, 2025
in ट्रेंडिंग न्यूज़, दिल्ली, राष्ट्रीय, विशेष
0

भारत के उद्यम-पुरोधा: जेआरडी टाटा (स्मृति आलेख) दिवस विशेष आलेख

29 नवंबर वह दिन है, जब आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में सर्वोपरि, महान् उधोगपति तथा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स, टाइटन इंडस्ट्रीज, वोल्टास और एअर इंडिया के संस्थापक जे. आर. डी. टाटा(जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा)का निधन हो गया था।वे हमारे देश के उन महान व्यक्तित्वों में से एक थे, जिन्होंने उद्योग, विमानन, विज्ञान और सामाजिक कल्याण हर क्षेत्र में देश को एक नई दिशा दी।उनको भारतीय उद्योग जगत में आधुनिकता और मानवीय मूल्यों का प्रतीक माना जाता है। भारत की पहली वाणिज्यिक एयरलाइन टाटा एयरलाइंस (आज की एयर इंडिया) की स्थापना का श्रेय भी उन्हें ही जाता है। उनकी अगुवाई में टाटा समूह ने न सिर्फ व्यापारिक सफलता हासिल की, बल्कि कर्मचारियों के हित और सामाजिक विकास को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उल्लेखनीय है कि जेआरडी टाटा को वर्ष 1992 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था,जो किभारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।यह पुरस्कार उन्हें उद्योग, नागरिक उड्डयन और सामाजिक कार्यों में उनके योगदान के लिए दिया गया था। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि वह भारत रत्न पाने वाले पहले उद्योगपति थे। उन्हें 1955 में पद्म भूषण भी प्रदान किया गया।उन्हें एफएआई गोल्ड एअर मेडल,यूएनओ के एविएशन सम्मान, और फ्रांस का लीजन डी’होनूर भी मिला। यहां पाठकों को बताता चलूं कि उनका जन्म 29 जुलाई 1904 को पेरिस, फ्रांस में हुआ था तथा मृत्यु 29 नवम्बर 1993 (उम्र 89 वर्ष) जिनेवा, स्विट्ज़रलैण्ड में हुई। उनके माता-पिता का नाम रतनजी दादाभाई टाटा सुजैन ‘सूनी’ ब्रियरे था तथा थेल्मा टाटा उनकी जीवनसाथी थीं।विकीपीडिया पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार उनके पास फ्रांस (1904–1928) तथा भारत (1929–1993) की नागरिकता थी। पाठकों को बताता चलूं कि फ्रेंच उनकी पहली भाषा थी, और वे भारत के उन गिने-चुने उद्योगपतियों में रहे जो फ्रेंच, अंग्रेज़ी और गुजराती तीनों भाषाएँ सहजता से बोलते थे। उनके  नाम में ‘दादाभाई’ शब्द उनके मामा दादाभाई नौरोजी के सम्मान में जोड़ा गया था। बहुत कम लोग जानते हैं कि वे भारतीय वायुसेना में ‘आनरेरी एयर कमोडोर’ के पद से सम्मानित किए गए थे, क्योंकि भारत की नागरिक उड्डयन नीति के निर्माण में उनका योगदान असाधारण था।जेआरडी टाटा का एक अनोखा शौक था-पत्र पढ़ना और लिखना।वे हर साल अपने कर्मचारियों के कुछ पत्र खुद पढ़ते और कई का जवाब हाथ से लिखकर देते थे। यह उनकी ‘पीपल-फर्स्ट’  सोच का आधार था। उन्होंने टाटा समूह के भीतर महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश, कर्मियों के लिए मेडिकल सुविधाएं,कर्मचारियों के प्रॉविडेंट फंड, लाभांश का वितरण, वर्कर्स’ वेलफेयर स्कीम,वर्कर्स’ इंस्योरेंस,टाटा स्टील में 8 घंटे की शिफ्ट (भारत में पहली बार),उद्योग में जन-कल्याण मॉडल का नया खाका जैसी व्यवस्थाएँ उस समय शुरू कर दी थीं, जब भारत में इनकी कोई कानूनी बाध्यता भी नहीं थी।उन्होंने फ्रांस, जापान और भारत में शिक्षा पाई तथा उन्हें शुरुआत से ही तकनीक, विमानन और प्रबंधन में गहरी रुचि थी। सबसे दिलचस्प बात यह है कि जेआरडी टाटा कभी कॉलेज ग्रैजुएट नहीं थे, फिर भी वे विज्ञान, इंजीनियरिंग और प्रबंधन के इतने गहरे जानकार बने कि उन पर कई विदेशी विश्वविद्यालयों ने मानद उपाधियाँ प्रदान कीं। वे भारत के पहले लाइसेंस प्राप्त पायलट थे। गौरतलब है कि 1930 में भारत सरकार ने पायलट लाइसेंस जारी करने शुरू किए थे और जे.आर.डी. टाटा लाइसेंस संख्या ‘1’ के साथ भारत के पहले पायलट बने।1932 में उन्होंने भारत की पहली निजी और वाणिज्यिक एयरलाइन टाटा एअर मेल शुरू की।इसकी पहली उड़ान कराची से मुंबई तक थी,जो स्वयं जे.आर.डी. टाटा ने उड़ाई थी।बाद में यही एयरलाइन 1946 में एअर इंडिया बनी और 1948 में सरकार ने इसे राष्ट्रीय एयरलाइन का दर्जा दिया। सरकारीकरण के बाद भी जे.आर.डी. लंबे समय तक एयर इंडिया के चेयरमैन रहे।1938 में मात्र 34 वर्ष की आयु में वे टाटा सन्स के चेयरमैन बने।उनके नेतृत्व में टाटा समूह 13 कंपनियों से बढ़कर 70 से अधिक कंपनियों का विशाल औद्योगिक परिवार बना। उनके नेतृत्व में गठित प्रमुख कंपनियों में क्रमशः टाटा मोटर्स (पहले इसे टेल्को कहा जाता था),टाटा कैमिकल्स,टाटा टी, टाटा एअरलाइंस/एअर इंडिया,टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज(टीसीएस, औपचारिक रूप से 1968 में, पर इसकी नींव उनके ही समय में रखी गई थी) आदि शामिल हैं। उनके समय में टाटा स्टील का भी विस्तार हुआ।उनकी सोच केवल लाभ कमाने तक सीमित नहीं थी, और जैसा कि ऊपर भी बता चुका हूं कि, बल्कि नेशन फर्स्ट (देश पहले) सिद्धांत उनकी हर नीति का आधार था।वे उद्योग को केवल आर्थिक मशीन नहीं बल्कि एक सामाजिक संस्था मानते थे।उनका विचार था कि ‘जब आप कोई उद्योग चलाते हैं, तो आप केवल एक कंपनी नहीं चलाते, बल्कि समाज के जीवन स्तर को भी प्रभावित करते हैं।’उन्होंने टाटा समूह को कारपोरेट सोशल रेस्पान्सिबिलिटी(सीएसआर)  का अग्रदूत बनाया। वास्तव में वे वैज्ञानिक एवं तकनीकी प्रगति के पैरोकार थे तथा वे भारत में विज्ञान और शोध के बड़े समर्थक थे।उनके नेतृत्व में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च(टीआइएफआर),टाटा मैमोरियल हास्पीटल,जो कि कैंसर इलाज में अग्रणी है, बने। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के विकास में उनका विशेष योगदान रहा है तथा एनसीपीए यानी कि नेशनल सेंटर फॉर परफोर्मिंग आर्ट्स भी उनके नेतृत्व में बना है। कहना ग़लत नहीं होगा कि वे अत्यंत सरल जीवन जीते थे-न कोई चमक-दमक, न सुरक्षा तामझाम। वे सार्वजनिक स्थानों पर लाइन में लगकर टिकट खरीदने के लिए भी जाने जाते थे, और यही सादगी उन्हें असाधारण बनाती है। दूसरे शब्दों में कहें तो उनका व्यक्तिगत स्वभाव बहुत ही सरल,अत्यंत सादा जीवन, परिश्रमी और अनुशासित था।निर्णय लेते समय वे अत्यधिक दूरदर्शी थे तथा कर्मचारियों से सीधा संवाद करते थे।उनका मानना था कि ‘कर्मचारी परिवार होते हैं—मालिक नहीं, संरक्षक होते हैं।’ इस संबंध में पाठकों को बताता चलूं कि एक बार की बात है कि टाटा स्टील में एक कर्मचारी की दुर्घटना में मृत्यु हो गई। कंपनी के नियमों के अनुसार उसके परिवार को कुछ सहायता मिलनी थी।जे.आर.डी. ने दस्तावेज़ देखे और पूछा: क्या उसके परिवार की जिंदगी इससे चल जाएगी? कहा गया- ‘शायद मुश्किल से।’ तुरंत आदेश दिया गया-‘उसकी पत्नी को स्थायी नौकरी दें और बच्चों की शिक्षा टाटा फंड से होगी।’उस महिला ने बाद में कहा-‘मेरे बच्चों का जीवन जे.आर.डी. ने बदला, उन्होंने केवल नियम नहीं—हृदय से निर्णय लिया।’ वास्तव में यह दर्शाता है कि वे मानवता के पुजारी थे। इतना ही नहीं, वे समय और गुणवत्ता के प्रति अत्यधिक सख्त थे। उनके बारे में टाटा कर्मचारियों का कहना था कि-‘जे.आर.डी. टाटा बॉस नहीं, परिवार के मुखिया की तरह थे।’वे एक ऐसे व्यक्तित्व थे जो भारत को एक खुशहाल देश बनाना चाहते थे, इसीलिए उन्होंने एक बार यह बात कही थी कि-‘मैं नहीं चाहता कि भारत एक आर्थिक महाशक्ति बने। मैं चाहता हूँ कि भारत एक खुशहाल देश बने।’ यह दिखाता है कि उनकी सोच किसी सामान्य जन से हटकर और अलग थी। वे कहा करते थे कि सामान्य लोगों में भोजन की भूख होती है, असामान्य लोगों में सेवा की भूख होती है। उद्यम की सफलता के बारे में उनका विचार था कि-‘अच्छे मानवीय संबंध न केवल महान व्यक्तिगत पुरस्कार लाते हैं बल्कि किसी भी उद्यम की सफलता के लिए आवश्यक हैं।’उनका यह मानना था कि भौतिक दृष्टि से कोई भी सफलता या उपलब्धि तब तक सार्थक नहीं है जब तक कि वह देश और उसके लोगों की जरूरतों या हितों की पूर्ति न करे और निष्पक्ष और ईमानदार तरीकों से हासिल न की जाए‌। अंत में यही कहूंगा कि जे.आर.डी. टाटा केवल उद्योगपति ही नहीं थे, बल्कि आधुनिक भारत के निर्माण में गहरा योगदान देने वाले दूरदर्शी राष्ट्र-निर्माता थे‌।टाटा जैसे व्यक्तित्व से हम सभी को यह प्रेरणा और प्रोत्साहन मिलता है कि विनम्रता नेतृत्व की पहली शर्त है तथा लाभ से अधिक महत्वपूर्ण नैतिकता और इंसानियत है। हमें उनसे यह भी प्रेरणा मिलती है कि उद्योग समाज का संरक्षक होता है तथा सपनों को परिस्थिति नहीं, साहस मार्ग देता है।सच तो यह है कि वे दूरदृष्टि, अनुशासन और मानवीयता के अद्भुत संगम थे, जिन्होंने उत्कृष्टता और नैतिकता की ऐसी संस्कृति खड़ी की, जो आज भी हर किसी को प्रेरणा देती है। उनका जीवन बताता है कि सही सोच, सेवा-भाव और कर्मठता मिलकर एक व्यक्ति को युग-पुरुष बना देती है।

सुनील कुमार महला, फ्रीलांस राइटर, कालमिस्ट व युवा साहित्यकार, पिथौरागढ़, उत्तराखंड।

खबरें हटके

नई दिल्ली-सदन में राहुल ने बताया कि कौन देशभक्त है और कौन नहीं

मुंबई-सोमवार को बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ शेयर मार्केट ,बाजार में लौटी रौनक

LUCKNOW-आम बजट 2026-27 से उत्तर प्रदेश के विकास को मिलेगी नई रफ्तार: सीएम योगी*

मोबाइल 9828108858/9460557355

Post Views: 40
Tags: जेआरडी टाटा (स्मृति आलेख) दिवस
Previous Post

HEALTH TIPS-इन देसी नुस्खों से सर्दी खांसी जुकाम से पाएं राहत

Next Post

Aadhar Card News-यूपी और महाराष्ट्र की सरकार ने आधार कार्ड पर दिया ये महत्वपूर्ण फैसला

Related Posts

ट्रेंडिंग न्यूज़

नई दिल्ली-सदन में राहुल ने बताया कि कौन देशभक्त है और कौन नहीं

by News-Desk
February 2, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

मुंबई-सोमवार को बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ शेयर मार्केट ,बाजार में लौटी रौनक

by News-Desk
February 2, 2026
उत्तर प्रदेश

LUCKNOW-आम बजट 2026-27 से उत्तर प्रदेश के विकास को मिलेगी नई रफ्तार: सीएम योगी*

by News-Desk
February 2, 2026
छत्तीसगढ़

*डस्टबिन से उद्योग तक- अंजना उरांव की आत्मनिर्भरता की उड़ान*

by News-Desk
February 2, 2026
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: तिर्वा इंजीनियरिंग कॉलेज को आईआईटी बॉम्बे चैलेंज में प्रथम स्थान

by News-Desk
February 2, 2026
Next Post

Aadhar Card News-यूपी और महाराष्ट्र की सरकार ने आधार कार्ड पर दिया ये महत्वपूर्ण फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archive By Months

Premium Content

लखनऊ में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ पर म्यूजियम का निर्माण करेगी योगी सरकार*

March 29, 2025

Mission Employment:उ.प्र. परिवहन निगम में 5000 महिला परिचालकों की होगी भर्ती*

April 4, 2025

लखनऊ -पहले डीएम और फिर होम सेक्रेटरी ने मुझे फोन कर संभल जाने के लिए किया मना

November 30, 2024

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • अयोध्या (फैजाबाद)
  • अरुणाचल प्रदेश
  • अलीगढ़
  • असम
  • आगरा
  • आजमगढ़
  • आतंकवाद
  • आंध्र प्रदेश
  • इटावा
  • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
  • इलाहाबाद( प्रयागराज )
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उन्नाव
  • एटा
  • ओडिसा
  • औरैया
  • कन्नौज
  • कर्नाटका
  • कानपुर नगर
  • कानपुर मंडल
  • केरला
  • कौशाम्बी
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोण्डा
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर मंडल
  • गोवा
  • गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
  • चंडीगढ़
  • चंदौली
  • चित्रकूट
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • जालौन
  • जौनपुर
  • झारखण्ड
  • झांसी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
  • दिल्ली
  • देवरिया
  • धर्म
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • प्रतापगढ़
  • फतेहपुर
  • फैजाबाद (अयोध्या) मंडल
  • बदायूँ
  • बरेली
  • बलरामपुर
  • बलिया
  • बस्ती
  • बहराइच
  • बागपत
  • बांदा
  • बाराबंकी
  • बिज़नेस
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • मणिपुर
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महोबा
  • मिर्जापुर
  • मुज़फ्फरनगर
  • मुरादाबाद
  • मेघालय
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • राष्ट्रीय
  • लक्षद्वीप
  • लखनऊ
  • लखनऊ मंडल
  • लखीमपुर खीरी
  • ललितपुर
  • वाराणसी
  • विभागीय / Corporate
  • विशेष
  • शामली
  • शाहजहाँपुर
  • श्रावस्ती
  • संत रविदास नगर (भदोही)
  • संभल
  • सहारनपुर
  • सीतापुर
  • सुल्तानपुर
  • सोनभद्र
  • स्वास्थ्य
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Browse by Tags

#Bollywoodnews #healthnews #internationalnews #sportsnews #इंटरनेशनलन्यूज #इंटरनेशनलन्यूजअपडेट #टेक्नोलॉजीन्यूज #लाइफस्टाइल #वास्तुशास्त्र #धर्मसमाचार -Mahakumbh-2025 AKHILESH YADAV Chhattisgarh Chief Minister Chief Minister Dhami Chief Minister Pushkar Singh Dhami Chief Minister Vishnudev Sai chief minister yogi CM DHAMI CM YOGI Crime News Dehradun Dehradun News Entertainment NEWS health news INTERNATIONAL NEWS KANNAUJ Kannauj: Crime News Kannauj News Lifestyle Lucknow Lucknow News Maha Kumbh 2025 Mumbai- Entertainment News New Delhi PM MODI police Politics POLITICS NEWS RAHUL GANDHI RAIPUR Raipur News UP Crime News Uttarakhand Uttar Pradesh Yogi Government

About Us

ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस आपको सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पहुंचाने का भरोसेमंद स्रोत है। हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और व्यापार सहित विभिन्न विषयों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करते हैं। हमारी समर्पित टीम आपको निष्पक्ष, विश्वसनीय और समय पर अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आप हर महत्वपूर्ण घटना से हमेशा जुड़े रहें। तेज़ी और विश्वसनीयता के साथ, ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस आपको हमेशा एक कदम आगे रखता है।

Breaking News Express (News Agency)
Sister concern of B. N. E. Media network (p) Ltd
E-Mail Id-Breakingnewsexpress@gmail.com

Editor-Anju Singh
Address-mig 47 secter E aliganj lucknow 226024

Breaking News Express

up breaking news in hindi

 

uttar pradesh samachar live

 

lucknow samachar hindi

 

UP Sarkar Ki Yojanayen

Mukhyamantri Yogi Adityanath Khabrein

up crime news

\

uttar pradesh sarkari naukri

bollywood news hindi

hindi cricket news

iran israel war

cm yogi news today

sarkari scheme 2025

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • अयोध्या (फैजाबाद)
  • अरुणाचल प्रदेश
  • अलीगढ़
  • असम
  • आगरा
  • आजमगढ़
  • आतंकवाद
  • आंध्र प्रदेश
  • इटावा
  • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
  • इलाहाबाद( प्रयागराज )
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उन्नाव
  • एटा
  • ओडिसा
  • औरैया
  • कन्नौज
  • कर्नाटका
  • कानपुर नगर
  • कानपुर मंडल
  • केरला
  • कौशाम्बी
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोण्डा
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर मंडल
  • गोवा
  • गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
  • चंडीगढ़
  • चंदौली
  • चित्रकूट
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • जालौन
  • जौनपुर
  • झारखण्ड
  • झांसी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
  • दिल्ली
  • देवरिया
  • धर्म
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • प्रतापगढ़
  • फतेहपुर
  • फैजाबाद (अयोध्या) मंडल
  • बदायूँ
  • बरेली
  • बलरामपुर
  • बलिया
  • बस्ती
  • बहराइच
  • बागपत
  • बांदा
  • बाराबंकी
  • बिज़नेस
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • मणिपुर
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महोबा
  • मिर्जापुर
  • मुज़फ्फरनगर
  • मुरादाबाद
  • मेघालय
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • राष्ट्रीय
  • लक्षद्वीप
  • लखनऊ
  • लखनऊ मंडल
  • लखीमपुर खीरी
  • ललितपुर
  • वाराणसी
  • विभागीय / Corporate
  • विशेष
  • शामली
  • शाहजहाँपुर
  • श्रावस्ती
  • संत रविदास नगर (भदोही)
  • संभल
  • सहारनपुर
  • सीतापुर
  • सुल्तानपुर
  • सोनभद्र
  • स्वास्थ्य
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Archive By Months

Download Our Android App

Our Visitors

3475764
Total Visitors
3509
Visitors Today

Breaking News Express

pratapgarh up hindi news

today up hindi news

live india hindi news

up politics news in hindi

health news

 

 

health news in hindi

kanpur news

gorakhpur news

lucknow news

delhi news in hindi

modi news today

yogi news

 

cm yogi news

yogi news in hindi

ayodhya news

ram mandir news

india news

pm kisan news

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • चंडीगढ़
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मैनपुरी
      • मथुरा
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
  • About Us
  • समाचार सेवाओं /विज्ञापन के लिए संपर्क करें
  • Subscription Form
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • News Publishers Information Details
  • लेटेस्ट खबरों के लिए हमारी ऐप्प डाउनलोड करें
  • Login

©Copyright 2024, All Rights Reserved For Breaking News Express by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In