Trump Tariff Policyभाजपा राज में विदेश नीति का आपातकाल आ गया है-AKHILESH YADAV
सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने विदेशी नीति को ताक पर रख दिया है।
भाजपा सरकार प्रवासी भारतीयों को न तो हथकड़ी और जंजीर से और न ही सरेआम अपमान से बचा पा रही है
Trump Tariff Policy : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को सोशल मीडिया अकॉउंट X पर लिखा कि की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने विदेशी नीति को ताक पर रख दिया है। सपा प्रमुख ने अपने आधिकारिक “एक्स” खाते पर एक पोस्ट में कहा कि भाजपा राज में विदेश नीति का आपातकाल आ गया है।
उन्होंने इसे स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार न मनचाहे टैरिफ से बचा पा रही है और न ही मनमानी वीजा फीस से। यादव ने दावा किया कि सरकार न तो पड़ोसी देशों से संबंधों को बचा पा रही है और न गुटनिरपेक्षता की ऐतिहासिक नीति को। उन्होंने पोस्ट में यह भी कहा कि भाजपा सरकार प्रवासी भारतीयों को न तो हथकड़ी और जंजीर से और न ही सरेआम अपमान से बचा पा रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि विदेश में बसे भारतीयों को हिंसक हमलों से बचाने में भी सरकार नाकाम है। सपा प्रमुख ने कहा कि आतंकवाद पर सरकार किसी देश को भी साथ नहीं ला पा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विदेश नीति को ताक पर रख दिया है।










