NEW DELHI-रेलवे यात्रियों के लिए बेहद खास है RAILONE APP
इस सेवा का लाभ उठाने के लिए, यात्रियों को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
RailOne App: भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों के लिए एक ऐसा APP तैयार किया है जिसमे रेल सम्बंधित जानकरी के अलावा मुफ्त ओटीटी (OTT) स्ट्रीमिंग सेवा मिलेगी ,ताकि यात्रियों को रेल की यात्रा उबाऊ न लगे। आपको बता दें कि रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (CRIS) द्वारा डेवलप इस ऐप RAILONE को 1 जुलाई को लॉन्च किया गया था। आइए आपको बताते हैं क्या-क्या मिलेगा इस ऐप में।
RailOne ऐप पर क्या-क्या मिलेगा?
RailOne एक व्यापक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो यात्रियों की कई जरूरतों को पूरा करता है। अब इसमें प्रसार भारती के WAVES OTT प्लेटफॉर्म को भी जोड़ा गया है। इस साझेदारी से यात्री ट्रेन में मुफ्त में फिल्में, वेब सीरीज, लाइव टीवी, ऑन-डिमांड वीडियो, म्यूजिक, गेम और अन्य मनोरंजन कंटेन्ट का लुत्फ उठा सकते हैं। यह 10 से अधिक भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे देश के अलग-अलग हिस्सों के यात्री इसका फायदा उठा सकते हैं।
RailOne ऐप का इस्तेमाल कैसे करें?
इस सेवा का लाभ उठाने के लिए, यात्रियों को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
अपने मोबाइल में RailOne ऐप डाउनलोड करें।
अपने mPIN या बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का उपयोग करके लॉग इन करें।
ऐप में ‘More Offerings’ सेक्शन पर जाएं।
वहां ‘Go To Waves’ ऑप्शन चुनें।
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आप अपने मोबाइल डिवाइस पर मुफ्त मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं। यह सेवा आपकी पूरी ट्रेन यात्रा के दौरान निःशुल्क उपलब्ध है।
रेलवे सेवाओं के लिए ऑल-इन-वन ऐप है ‘RailOne’
मनोरंजन के अलावा, RailOne ऐप पहले से ही कई जरूरी सेवाएं प्रदान करता है-
बिना रिजर्वेशन वाले टिकट (UTS) बुक करना
ट्रेन की लाइव लोकेशन ट्रैक करना
टिकट बुकिंग और शिकायत निवारण
ई-कैटरिंग और पोर्टर बुकिंग
लास्ट-मील टैक्सी सेवाओं की बुकिंग










