new delhi-राहुल गांधी ने बताया कि इस वजह से पीएम मोदी ट्रंप के सामने खड़े नहीं हो पा रहे हैं
अदाणी के खिलाफ चल रही अमेरिकी जांच और रूसी तेल सौदों के बीच वित्तीय संबंधों के उजागर होने का भी खतरा है।
नई दिल्ली(bne) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ के बहाने लगातार भारत पर हमलावर हैं। इस मामले में बुधवार को लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलवार होते हुए कहा कि मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने खड़े नहीं हो पा रहे हैं क्योंकि उद्योगपति गौतम अदाणी के खिलाफ अमेरिका में जांच हो रही है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भारत के लोग, कृपया समझें। बार-बार की धमकियों के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्रपति ट्रंप के सामने खड़े नहीं हो पाने का कारण अदाणी के खिलाफ चल रही अमेरिकी जांच है।’’ उन्होंने दावा किया कि मोदी, ‘‘डबल ए’’ और रूसी तेल सौदों के बीच वित्तीय संबंधों के उजागर होने का भी खतरा है।
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के हाथ बंधे हुए हैं। कांग्रेस नेता अंबानी और अदाणी को कई बार ‘‘डबल ए’’ कहकर संबोधित करते हैं।










