



DEHRADUN -भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा को रोका गया ,गौरीकुंड और सोनप्रयाग में फंसे यात्री
अलकनंदा नदी में जलस्तर बढ़ गया है। हालांकि, नदी अभी भी खतरे के निशान से नीचे बह रही है।
सोनप्रयाग (BNE ) उत्तराखंड में इन दिनों भारी बारिश हो रही है .जिसके चलते केदारनाथ यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। मौसम ख़राब होने के चलते यात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोका गया है। मौसम विभाग ने रुद्रप्रयाग और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया है। अलकनंदा नदी में जलस्तर बढ़ गया है। हालांकि, नदी अभी भी खतरे के निशान से नीचे बह रही है।
:
Kedarnath Yatra suspended, decision taken due to heavy rains; Pilgrims stranded in Sonprayag and Gaurikund : बद्रीनाथ जाने वाला रास्ता भी लैंडस्लाइड के बाद बंद हो गया है। वहीं गौरीकुंड में मलवा हटाने का काम जारी है, जिससे यात्रा को जल्द शुरू किया जा सके। दरअसल उत्तराखंड में इन दिनों भीषण बारिश हो रही है। इसकी वजह से भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। बीते दिनों सोनप्रयाग में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ था, जिसमें केदारनाथ से लौट रहे 40 से अधिक श्रद्धालु फंस गए थे। हालांकि बाद में फंसे 40 श्रद्धालुओं को एसडीआरएफ ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया था। उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश से कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति भी बाधित हुई है। बीते दिनों बरकोट के पास बादल भी फटा था।
केदारनाथ यात्रा हिंदू धर्म की एक महत्वपूर्ण तीर्थयात्रा है, जो भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित केदारनाथ मंदिर तक की जाती है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और चार धाम यात्रा (यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, और बद्रीनाथ) का हिस्सा है। केदारनाथ मंदिर हिमालय की गोद में 3,583 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और इसे 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है।