चंडीगढ़-CM हाउस और हरियाणा सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
हरियाणा सचिवालय में जांच की जा रही है। बम व डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए हैं। पूरे सचिवालय को खाली करवा दिया गया है
चंडीगढ़(BNE )-हरियाणा सचिवालय को एक ईमेल के जरिए शुक्रवार को बम की धमकी मिली। ईमेल में हरियाणा सचिवालय को उड़ाने की धमकी मिली है जिसके बाद से CISF, हरियाणा पुलिस, चंडीगढ़ पुलिस और सीआईडी सतर्क हो गई है।
पुलिस की तरफ से हरियाणा सचिवालय में जांच की जा रही है। बम व डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए हैं। पूरे सचिवालय को खाली करवा दिया गया है। हालांकि शुक्रवार को गुरु अर्जन देव की जयंती के चलते सरकारी कर्मचारियों का आरएच होने के कारण सचिवालय में भीड़ कम थी, जबकि पंजाब सचिवालय में अवकाश है।
एक ईमेल के जरिए शुक्रवार बम की धमकी आई। इस ईमेल में लिखा गया है कि हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी के हाउस और चंडीगढ़ स्थित सचिवालय कार्यालय को बम से उड़ा दिया जाएगा। इसकी सूचना मिलते ही जांच एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया और कैंपस को फटाफटा खाली करा दिया गया। वहीं, पुलिस इस धमकी को लेकर जांच कर रही है।










