15,000 करोड़ टके के नोट तिजोरियों में सड़ रहे, बांग्लादेश में नकदी संकट! बंगबंधु की तस्वीर बना वजह?
“अंतरिम सरकार के फैसले से बांग्लादेश बैंक पर पड़ा आर्थिक बोझ, नोटों की किल्लत से जनता बेहाल – क्या युनूस और सत्ता के बीच ‘छवि’ की जंग है असली वजह?”
बांग्लादेश में इन दिनों नोटों की जबरदस्त किल्लत है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि 15,000 करोड़ टके के नए नोट बैंकों की तिजोरियों में बंद पड़े हैं। वजह? इन नोटों पर बांग्लादेश के राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की तस्वीर छपी है, और अंतरिम सरकार ने इन्हें बाजार में लाने से रोक दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, सरकार का यह फैसला बंगबंधु की छवि को धीरे-धीरे सार्वजनिक स्मृति से मिटाने की कोशिश माना जा रहा है। वहीं बैंक अधिकारी खुलकर कुछ कहने से बच रहे हैं, लेकिन अंदरखाने की हलचल तेज़ है। बांग्लादेश बैंक से वाणिज्यिक बैंकों को नए नोट मिलने की व्यवस्था ठप है, जिससे नकदी संकट गहरा गया है।
सिक्योरिटी प्रिंटिंग कॉरपोरेशन के पूर्व प्रमुख जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि सभी नोट जनता के टैक्स के पैसों से बनाए गए हैं, और उन्हें ऐसे ही फेंका नहीं जा सकता। इन नोटों को रातोंरात हटाना तकनीकी रूप से भी असंभव है।
यह संकट ऐसे समय आया है जब बांग्लादेश की सियासत मोहम्मद युनूस और शेख हसीना के खेमों में बंटी हुई है। अब सवाल उठता है – क्या यह नोटों का संकट है या ‘छवि’ की जंग का परिणाम?










