NEW DELHI :बस खड़ी की और ड्राइवर सीट पर बैठकर पढ़ने लगा नमाज ,खबर हो रही वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल खबर का संज्ञान लेकर परिवहन निगम चालक पर करवाई करने की तैयारी कर रहा है।
नई दिल्ली (BNE) कर्नाटक में हुबली-हावेरी मार्ग पर जावेरी के पास राज्य परिवहन निगम के चालक ने बीच सड़क पर बस खड़ी करके ड्राइवर सीट पर बैठकर नमाज पढ़ने की खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। यह घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल खबर का संज्ञान लेकर परिवहन निगम चालक पर करवाई करने की तैयारी कर रहा है।
The driver stopped the bus and read namaz on the seat, passengers complained; now action will be taken : बस में मौजूद यात्रियों ने जब यह नजारा देखा, तो हैरानी में वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ड्राइवर सीट पर बैठकर नमाज अदा कर रहा है और आसपास यातायात तेजी से गुजर रहा है, जबकि बस में सवार यात्री असहाय नजर आ रहे हैं
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कुछ यात्रियों ने संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद कर्नाटक राज्य परिवहन निगम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राज्य के परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कर्नाटक राज्य परिवहन निगम को पत्र लिखते हुए कहा, “सार्वजनिक सेवा में काम करने वाले कर्मचारियों को नियमों और विनियमों का पालन करना अनिवार्य है। चाहे किसी भी धर्म का पालन करना हो, ड्यूटी के समय इस प्रकार की गतिविधि स्वीकार्य नहीं है।”
मंत्री ने आगे कहा, “बस में यात्रियों की मौजूदगी के बावजूद बीच सड़क पर गाड़ी रोककर नमाज पढ़ना अनुचित है। मामले की जांच तुरंत की जाए और अगर चालक दोषी पाया जाए तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई हो।” परिवहन विभाग ने आश्वासन दिया है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भविष्य में सख्त निर्देश जारी किए जाएंगे। फिलहाल जांच जारी है।










