



Sex on Bus Row:नवी मुंबई -बस के अंदर कपल ने किया सेक्स ,मचा हड़कंप ,कंडक्टर पर हुई कार्रवाई
22 सेकंड की इस वीडियो क्लिप को एक मोटर चालक ने कैद किया, जिसने जोड़े को आपत्तिजनक स्थिति में देखा
अधिकारी ने आगे कहा कि यह घटना पनवेल से कल्याण जा रही एक खाली बस में हुई.
नवी मुंबई,(BNE_) महाराष्ट्र के नवी मुंबई से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है।यहाँ एक युवा जोड़े ने नगर निगम द्वारा संचालित सार्वजनिक बस में ही सेक्स कर डाला। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी तो हड़कंप मच गया। यह घटना 20 अप्रैल की बतायी जा रही है। बस पनवेल से कल्याण जा रही थी। बस में सेक्स की घटना ने नवी मुंबई में नया विवाद पैदा हो गया है। हालाँकि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। घटना की जाँच में जो भी दोषी पाया जायेगा,उसके खिलाफ कठोर कारवाही की बात कही गयी है। फ़िलहाल बस के कंडक्टर पर कार्यवाही कर दी गयी है।
Sex on Bus Row:
.“बस में सेक्स” के कारण नवी मुंबई में विवाद पैदा हो गया है, जिसके बाद नवी मुंबई नगर निगम (एनएमएमसी) ने बस के कंडक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है. रिपोर्ट के अनुसार, कथित तौर पर जोड़ा चलती बस के अंदर सेक्स करते हुए कैमरे में कैद हो गया. कथित घटना तब सामने आई जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. 22 सेकंड की इस वीडियो क्लिप को एक मोटर चालक ने कैद किया, जिसने जोड़े को आपत्तिजनक स्थिति में देखा. यह भी बताया गया है कि जोड़े की उम्र 20 के आसपास है.
Sex on Bus Row:
घटना के बारे में बात करते हुए नवी मुंबई नगर परिवहन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बस कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है, क्योंकि उसने इस जोड़े को रोकने के लिए सतर्कता नहीं दिखाई. अधिकारी ने आगे कहा कि यह घटना पनवेल से कल्याण जा रही एक खाली बस में हुई.
उन्होंने कहा, “जब भारी ट्रैफ़िक के कारण बस धीमी हो गई, तो किसी ने जोड़े का वीडियो बना लिया और उसे एनएमएमसी के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया.” रिपोर्ट के अनुसार, युगल को एनएमएमसी द्वारा संचालित एसी बस की पिछली पंक्ति में सेक्स करते हुए पकड़ा गया. अभी तक, नगर निकाय ने घटना के बारे में पुलिस से संपर्क नहीं किया है.यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि सार्वजनिक रूप से अश्लील हरकत करने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 के तहत तीन महीने की जेल और/या 1,000 रुपये का जुर्माना हो सकता है.