दक्षिण कोरिया के जंगलों में तबाही! 100 हेलीकॉप्टर और 9 हजार बचावकर्मी जुटे, आग से मचा हाहाकार
अब तक 4 लोगों की मौत, 1,500 से ज्यादा विस्थापित, तेज हवाओं से बिगड़े हालात
दक्षिण कोरिया के दक्षिणी इलाके सेंचियोंग के जंगलों में लगी भीषण आग ने तबाही मचा दी है। आग इतनी तेजी से फैली कि अब तक 16 हजार एकड़ से ज्यादा जंगल जलकर खाक हो चुका है। हालात पर काबू पाने के लिए 100 से ज्यादा हेलीकॉप्टर और 9,000 से ज्यादा बचावकर्मी तैनात किए गए हैं। लेकिन तेज और सूखी हवाएं आग को और भड़काने का काम कर रही हैं।
अब तक 4 लोगों की मौत, हजारों बेघर
आग की चपेट में आने से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हैं।
- करीब 1,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
- आग से 10,250 एकड़ (4,150 हेक्टेयर) से ज्यादा इलाका तबाह हो चुका है।
राष्ट्रपति ने दिए आपातकालीन आदेश
कार्यवाहक राष्ट्रपति हान डक-सू ने हालात पर चिंता जताते हुए आग पर काबू पाने के लिए “पूरी ताकत” झोंकने के निर्देश दिए हैं।
- अग्निशमन दल ने दावा किया है कि आग पर 70% तक काबू पा लिया गया है, लेकिन अभी भी खतरा बरकरार है।
- योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सैनचियोंग काउंटी में कई घर और खेत आग की चपेट में आ चुके हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई भयावह तस्वीरें
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में सेंचियोंग के पहाड़ों में जलती आग के खौफनाक नज़ारे देखे जा सकते हैं। लोग सरकार से अपील कर रहे हैं कि जल्द से जल्द इस आपदा पर नियंत्रण पाया जाए।
तेज हवाओं से बढ़ रही मुश्किलें, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
अधिकारियों का कहना है कि अगर मौसम ने साथ दिया तो जल्द ही आग पर पूरी तरह काबू पा लिया जाएगा। फिलहाल राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है, लेकिन इस भीषण आग ने पूरे दक्षिण कोरिया में दहशत फैला दी है।










