



international :इस कलयुगी मां ने बच्चे को तड़पा तड़पा कर मार डाला
10 साल के बेटे के ऊपर बैठ गई 154 किलो की मां, तड़प-तड़प कर हुई मौत
वाशिंगटन(एजेंसी ) दस साल के बेटे की तड़प तड़प कर मौत हो गयी। मौत का कारण और कोई नहीं बल्कि उसकी मां है.154 किलो बजन की ये क्रूर मां अपने ही 10 वर्ष के बच्चे के ऊपर बैठ गयी और तक तक बच्चे पर बैठी रही जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गयी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।यह दर्दनाक घटना अमेरिका में हुयी है।
खबर है कि महिला फॉस्टर यानी बच्चे की पालक मां थी। वहीं, महिला ने भी बच्चे के ऊपर बैठने की बात स्वीकार की है। 10 साल के बच्चे की पहचान डकोटा लिवाई स्टीवन्स के तौर पर हुई है। वह इंडियाना का रहने वाला था। वहीं, महिला की पहचान 48 साल की जेनिफर ली विल्सन बताई जा रही है, जिसका वजन करीब 154 किलो है। वह कथित तौर पर बच्चे पर यह सोचकर बैठ गई थीं कि वह परेशानी में होने का नाटक कर रहा है। विल्सन को 6 साल की जेल हुई है। घटना 25 अप्रैल 2023 की है। तब पुलिस को विल्सन के घर पर स्टीवन मिला था। तब वह बेहोश था। जांच में अधिकारियों को उसकी गर्दन और सीने पर चोट के निशान मिले। लड़के ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, विल्सन ने जांच अधिकारियों को बताया है कि लड़का घर से भाग कर पड़ोसी के पास पहुंच गया था।
उसका दावा है कि जब लड़के को वापस लाया गया, तब भी वह बुरा बर्ताव कर रहा था और घर छोड़ने की कोशिश कर रहा था। महिला ने स्वीकार किया है कि वह लड़के पर करीब 5 मिनट तक बैठी रहीं। उस दौरान उन्हें लगा कि लड़का नाटक कर रहा है, लेकिन जब उसने जवाब नहीं दिया तो महिला ने सीपीआर की कोशिश की और पुलिस को खबर की। महिला ने कोर्ट को बताया है कि वह सिर्फ लड़के को घर छोड़ने से जाने से रोकना चाहती थीं।