• Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Subscription Form
  • News Publishers Information Details
  • More
    • समाचार सेवाओं /विज्ञापन के लिए संपर्क करें
    • Terms & Conditions
SUBSCRIBE
  • Login
ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस | Latest Hindi News | Breaking News | Politics | Sports - Breaking News Express
Advertisement
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
      • चंडीगढ़
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मथुरा
      • मैनपुरी
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ई-पेपर
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
      • चंडीगढ़
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मथुरा
      • मैनपुरी
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • उत्तराखंड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ई-पेपर
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
No Result
View All Result
ब्रेकिंग न्यूज एक्सप्रेस | Latest Hindi News | Breaking News | Politics | Sports - Breaking News Express
No Result
View All Result

delhi -25 वें सूफी संगीत महोत्सव जहान-ए-खुसरो 28 फ़रवरी से 2 मार्च 2025 का आगाज़ 

हमारा हिंदुस्तान जन्नत का वो बगीचा है,जहां तहजीब का हर रंग फला फूला है 

News-Desk by News-Desk
March 2, 2025
in ट्रेंडिंग न्यूज़, दिल्ली, राष्ट्रीय
0

खबरें हटके

नई दिल्ली-वायुसेना के कार्यक्रम में बोले शुभांशु शुक्ला ,अंतरिक्ष यात्रा के बारे में सपने में भी नहीं सोचा था

DEHRADUN-आपदा प्रभावित लोगों को देख सीएम धामी ने रुकवाया काफिला

NEW DELHI-केनस्टार ने लॉन्‍च किया भारत का पहला 5-स्‍टार रेटेड एयर कूलर, 5 साल की वारंटी के साथ  

25 वें सूफी संगीत महोत्सव जहान-ए-खुसरो 28 फ़रवरी से 2 मार्च 2025 का आगाज़ 

हमारा हिंदुस्तान जन्नत का वो बगीचा है,जहां तहजीब का हर रंग फला फूला है 

जहान-ए-खुसरो सूफी संगीत महोत्सव एक सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है, पूरी दुनियाँ के सूफी संगीतकार कवि कलाकार विविधता में एकता का परिचय दे रहें – एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र 

गोंदिया – वैश्विक स्तरपर पूरी दुनियाँ जानती है कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है,जहां 142.8 करोड़ जनसंख्या में हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सहित हजारों लाखों जातियां उपजातियां व अन्य धर्म के लोग एक साथ प्यार मोहब्बत सद्भाव से रहते हैं, जिसे देखकर दुनियाँ भी दंग है। शायद इसलिए ही सैलानियों के भारत भ्रमण के अनेक कारणों में से यह भी एक कारण हो सकता है। बीते शाम हमारे माननीय प्रधानमंत्री,ने ट्वीट करते हुए कहा था,मैं कल 28 फरवरी को शाम 7:30 बजे दिल्ली के सुंदर नर्सरी में जहान-ए-खुसरो में शामिल होऊंगा,यह महोत्सव का 25 वां संस्करण है,जो सूफी संगीत और संस्कृति को लोकप्रिय बनाने का एक सराहनीय प्रयास है। मैं कल के कार्यक्रम के दौरान नज़र-ए- कृष्णा को देखने के लिए उत्सुक हूं। पीएमओ ने अपने बयान में कहा,प्रधानमंत्री देश की विविध कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रबल समर्थक रहे हैं, इसी के तहत वह जहान-ए-खुसरो में भाग लेंगे, जो सूफी संगीत, कविता और नृत्य को समर्पित एक अंतरराष्ट्रीय महोत्सव है।जहान-ए-खुसरो हर साल होने वाला एक सूफी म्यूजिक फेस्टिवल है, जो तीन दिन दिल्ली में आयोजित किया जाता है।यह प्रोग्राम सूफी आमिर खुसरो की डेथ एनिवर्सरी के मौके पर किया जाता है। जहान-ए-ख़ुसरो की शुरुआत साल 2001 में फेमस फिल्म मेकर और कलाकार मुज़फ़्फ़र अली ने की थी। जहान-ए-खुसरो के इस आयोजन में एक अलग खुशबू है। ये खुशबू हिन्‍दुस्‍तान की मिट्टी की है। वो हिन्‍दुस्‍तान जिसकी तुलना हजरत अमीर खुसरो ने जन्नत से की थी। हमारा हिन्‍दुस्‍तान जन्नत का वो बगीचा है, जहां तहजीब का हर रंग फला-फूला है। यहां की मिट्टी के मिजाज में ही कुछ खास है।शायद इसलिए जब सूफी परंपरा हिन्‍दुस्‍तान आई, तो उसे भी लगा जैसे वो अपनी ही जमीन से जुड़ गई हो। यहां बाबा फरीद की रूहानी बातों ने दिलों को सुकून दिया। हजरत निजामुद्दीन की महफिलों ने मोहब्बत के दीये जलाए। हजरत अमीर खुसरो की बोलियों ने नए मोती पिरोए और जो नतीजा निकला, वो हजरत खुसरो की इन मशहूर पंक्तियों में व्यक्त हुआ।
बन के पंछी भए बावरे, बन के पंछी भए बावरे,ऐसी बीन बजाई सँवारे, तार तार की तान निराली, झूम रही सब वन की डारी।
भारत में सूफी परंपरा ने अपनी एक अलग पहचान बनाई। सूफी संतों ने खुदको महज मस्जिदों या खानकाहों तक सीमित नहीं रखा, उन्होंने पवित्र कुरान के हर्फ पढ़े, तो वेदों के स्‍वर भी सुने। उन्होंने अजान की सदा में भक्ति के गीतों की मिठास जोड़ी और इसलिए उपनिषद जिसे संस्कृत में एकं सत् विप्रा बहुधा वदन्ति कहते थे, हजरत निजामुद्दीन औलिया ने वही बात हर कौम रास्त राहे, दीने व किब्‍ला गाहे जैसे सूफी गीत गाकर कही। अलग-अलग भाषा, शैली और शब्द लेकिन संदेश वही, मुझे खुशी है कि आज जहान-ए- खुसरो उसी परंपरा की एक आधुनिक पहचान बन गया है।आज हम इस विषय पर इसलिए बात कर रहे हैं क्योंकि माननीय पीएम ने इस महोत्सव में किए संबोधन को मैंने स्वयं मीडिया चैनलों पर सुना जिसमें पीएम बहुत ही जोश में थे और दिल्ली में इस मौके पर हो रही बारिश को भी खुसरो से जोड़ा व बाजार घूम कर लोगों से दुआ सलाम कर बात भी की। सूफी संगीत महोत्सव जहान-ए-खुसरो की 25 वीं वर्षगांठ है जो 28 फरवरी से 2 मार्च 2025 तक चलेगी, इसलिए आज हम मीडिया में उपलब्ध जानकारी के सहयोगसे इस आर्टिकल के माध्यम से चर्चा करेंगे,जहान-ए-खुसरो सूफी संगीत महोत्सव एक सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है, पूरी दुनियाँ के सूफी संगीतकार कई कलाकार विविधता में एकता का परिचय देंगे।
साथियों बात अगर हम सूफी संगीत महोत्सव जहान-ए-खुसरो की करें तो,25 वर्षों की सांस्कृतिक यात्रा मुजफ्फर अली द्वारा स्थापित जहान-ए-खुसरो महोत्सव पिछले 25 वर्षों में दुनियाँ भर में 30 संस्करणों के साथ एक सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। यह महोत्सव सूफी परंपराओं को पुनर्जीवित करने और रूमी, अमीर खुसरो, बाबा बुल्ले शाह, लल्लेश्वरी जैसे महान संतों की शिक्षाओं को आधुनिक संदर्भ में प्रस्तुत करने का कार्य कर रहा है। महोत्सव के संस्थापक मुजफ्फर अली ने मीडिया में बताया कि,जहान-ए- खुसरो का जन्म संतों की वाणी और रहस्यवादियों की धुनों से हुआ था। 25 वर्षों से यह एक ऐसा मंच रहा है जहां संगीत, कविता और भक्ति का संगम होता है। इस महोत्सव के माध्यम से हम प्रेम और एकता के संदेश को फैलाते हैं। इस वर्ष का महोत्सव विविधता में एकता विषय पर केंद्रित हैँ । इसमें दुनिययाँ भर के सूफी संगीतकार, कवि और कलाकार शामिल होंगे।इसके अलावा, महोत्सव में TEH बाज़ार नामक शिल्प प्रदर्शनी भी होगी।इसमें भारत के समृद्ध विरासत शिल्प,साहित्यिक चर्चाएं, फिल्म स्क्रीनिंग और सूफी-प्रेरित पाक कला का अनुभव प्रस्तुत किया जाएगा।विकास भी, विरासत भी के दृष्टिकोण से मेल खाता यह आयोजन पीएम मोदी की उपस्थिति उनकी विकास भी, विरासत भी नीति को भी मजबूत करती है। इसमें भारत की प्रगति को आगे बढ़ाने के साथ-साथ उसकी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जड़ों को संरक्षित रखने पर भी जोर दिया जाता है। जहान-ए-खुसरो महोत्सव वसुधैव कुटुंबकम के दृष्टिकोण को साकार करता है जो संगीत, प्रेम और आध्यात्मिक उत्कृष्टता के माध्यम से पूरी दुनिया को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य कर रहा है।किसी भी देश की सभ्यता, उसकी तहजीब को स्वर, उसके गीत, संगीत से मिलती है। उसकी अभिव्यक्ति कला से होती है। हजरत खुसरो कहते थे भारत के इस संगीत में एक सम्‍मोहन है,एक ऐसा सम्मोहन कि जंगल में हिरण अपने जीवन का डर भूलकर स्थिर हो जाते थे। भारतीय संगीत के इस समंदर में सूफी संगीत एक अलग रौ के तौर पर आकर के मिला था और ये समंदर की खूबसूरत लहर बन गया। जब सूफी संगीत और शास्त्रीय संगीत की वो प्राचीन धाराएं एक दूसरे से जुड़ी, तो हमें प्रेम और भक्ति की नई कल-कल सुनने को मिली। यही हमें हजरत खुसरो की कव्वाली में मिली। यहीं हमें बाबा फरीद के दोहे मिले। बुल्ले-शाह के स्वर मिले, मीर के गीत मिले, यहां हमें कबीर भी मिले, रहीम भी मिले और रसखान भी मिले। इन संतों और औलियायों ने भक्‍ति को एक नया आयाम दिया। आप चाहे सूरदास को पढ़ें या रहीम और रसखान को या फिर आप आंख बंद करके हजरत खुसरो को सुने, जब आप गहराई में उतरते हैं, तो उसी एक जगह पहुंचते हैं, ये जगह है अध्‍या‍त्‍मिक प्रेम की वो ऊंचाई जहां इंसानी बंदिशें टूट जाती हैं और इंसान और ईश्वर का मिलन महसूस होता है। आप देखिए, हमारे रसखान मुस्लिम थे, लेकिन वो हरि भक्त थे। रसखान भी कहते हैं- प्रेम हरी को रूप है, त्यों हरि प्रेम स्वरूप। एक होई द्वै यों लसैं, ज्यौं सूरज अरु धूप॥ यानी प्रेम और हरि दोनों वैसे ही एक ही रूप हैं, जैसे सूरज और धूप और यही एहसास तो हजरत खुसरो को भी हुआ था। उन्होंने लिखा था खुसरो दरिया प्रेम का, सो उलटी वा की धार। जो उतरा सो डूब गया, जो डूबा सो पार।। यानी प्रेम में डूबने से ही भेद की बाधाएं पार होती हैं। यहां अभी जो भव्य प्रस्तुति हुई, उसमें भी हमने यही महसूस किया है।
साथियों बात अगर हम दिनांक 28 फरवरी 2025 को माननीय प्रधानमंत्री ने 25 वें सूफी संगीत महोत्सव जहां एक खुसरो के कार्यक्रम को संबोधन की करने तो उन्होंने ने अपने संदेश में कहा,भारत आध्यात्मिकता, कला और संस्कृति से समृद्ध भूमि है।संगीत हमारे सामाजिक – सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न हिस्सा रहा है। सूफी संगीत की गूंज समाज और राष्ट्रों के बीच शांति, सद्भाव और मैत्री का सेतु बनाएगी। उन्होंने आशा जताई है कि जहान-ए-खुसरो का यह रजत जयंती संस्करण अविस्मर णीय और अत्यंत सफल रहेगा।पीएम ने रमजान की मुबारकबाद दी पीएम मोदी ने कहा,रमजान का मुबारक महीना भी शुरू होने वाला है, मैं आप सभी को और सभी देशवासियों को रमजान की भी मुबारकबाद देता हूं. ऐसे मौके देश की कला संस्कृति के लिए तो जरूरी होते ही है, साथ ही इनसे एक सुकून भी मिलता है।जहान- ए-खुसरो का ये सिलसिला अपने 25 साल पूरा कर रहा है। इन 25 वर्षों में इस आयोजन का लोगों के जहन में जगह बना लेना अपने आप में बड़ी कामयाबी है।सूफी परंपरा ने न केवल इंसान की रूहानी दूरियों को दूर किया, बल्कि दुनियाँ की दूरियों को भी कम किया है। मुझे याद है साल 2015 में जब मैं अफगानिस्तान की पर्लियामेंट में गया था, तो वहां मैंने बड़े भाव भरे शब्दों में रूमी को याद किया था। आठ शताब्दी पहले रूमी वहां के ही बल्ख प्रांत में पैदा हुए थे। मैं रूमी के लिखे का हिंदी का एक तरजुमा जरूर यहां दोहराना चाहूंगा क्योंकि ये शब्द आज भी उतने ही प्रासंगिक है। रूमी ने कहा था, शब्दों को ऊंचाई दें, आवाज को नहीं, क्योंकि फूल बारिश में पैदा होते हैं, तूफान में नहीं।। उनकी एक और बात मुझे याद आती है, मैं थोड़ा देशज शब्दों में कहूं, तो उसका अर्थ है, मैं न पूरब का हूं न पश्चिम का, न मैं समंदर से निकला हूं और न मैं जमीन से आया हूं, मेरी जगह कोई नहीं, हैँ। मैं किसी जगह का नहीं हूं यानी मैं सब जगह हूं। ये विचार,ये दर्शन वसुधैव कुटुंबकम की हमारी भावना से अलग नहीं है। जब मैं दुनिया के विभिन्न देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करता हूं, तो इन विचारों से मुझे ताकत मिलती है। मुझे याद है, जब मैं ईरान गया था, तो ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के समय मैंने वहां मिर्जा गालिब का एक शेर पढ़ा था- जनूनत गरबे, नफ्से-खुद, तमाम अस्तज़े-काशी, पा-बे काशान, नीम गाम अस्त॥ यानी, जब हम जागते हैं तो हमें काशी और काशान की दूरी केवल आधा कदम ही दिखती है। वाकई, आज की दुनिया के लिए, जहां युद्ध मानवता का इतना बड़ा नुकसान कर रहा है, वहां ये संदेश कितने काम आ सकता हैं। हजरत अमीर खुसरो को तूती-ए हिन्द’ कहा जाता है। भारत की तारीफ़ में, भारत से प्रेम में उन्होंने जो गीत गाये हैं, हिंदुस्तान की महानता और मनमोहकता का जो वर्णन किया है, वो उनकी किताब नुह-सिप्हर में देखने को मिलता है। हजरत खुसरो ने भारत को उस दौर की दुनिया के तमाम बड़े देशों से महान बताया। उन्होंने संस्कृत को दुनिया की सबसे बेहतरीन भाषा बताया। वो भारत के मनीषियों को बड़े-बड़े विद्वानों से भी बड़ा मानते हैं। भारत में शून्य का, गणित, और विज्ञान और दर्शन का ये ज्ञान कैसे बाकी दुनिया तक पहुंचा, कैसे भारत का गणित अरब पहुंचकर वहां पर जाकर के हिंदसा के नाम से जाना गया। हजरत खुसरो न केवल अपनी किताबों में उसका ज़िक्र करते हैं, बल्कि उस पर गर्व भी करते हैं। गुलामी के लंबे कालखंड में जब इतना कुछ तबाह किया गया, अगर आज हम अपने अतीत से परिचित हैं, तो इसमें हजरत खुसरो की रचनाओं की बड़ी भूमिका है।इस विरासत को हमें निरंतर समृद्ध करते रहना है। मुझे संतोष है, जहान-ए-खुसरो जैसे प्रयास इस दायित्व को बखूबी निभा रहे हैं और अखंड रूप से 25 साल तक ये काम करना, ये छोटी बात नहीं है। मैं मेरे मित्र को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मैं, एक बार फिर आप सभी को इस आयोजन के लिए बधाई देता हूँ। कुछ कठिनाइयों के बीच भी इस समारोह का मजा लेने का कुछ अवसर भी मिल गया, मैं इसके लिए मेरे मित्र का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। बहुत-बहुत धन्यवा
अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि 25 वें सूफी संगीत महोत्सव जहान-ए-खुसरो 28 फ़रवरी से 2 मार्च 2025 का आगाज़।हमारा हिंदुस्तान जन्नत का वो बगीचा है,जहां तहजीब का हर रंग फला फूला है।जहान-ए- खुसरो सूफी संगीत महोत्सव एक सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है, पूरी दुनियाँ के सूफी संगीतकार कवि कलाकार विविधता में एकता का परिचय दे रहें
-संकलनकर्ता लेखक – क़र विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यमा सीए(एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र 9284141425
Post Views: 284
Tags: सूफी संगीत महोत्सव
Previous Post

कामुकता को स्वछन्द करती पॉप संस्कृति

Next Post

एक राष्ट्र, एक शिक्षा, एक पाठ्यक्रम और एक परीक्षा की एक समान प्रणाली

Related Posts

ट्रेंडिंग न्यूज़

नई दिल्ली-वायुसेना के कार्यक्रम में बोले शुभांशु शुक्ला ,अंतरिक्ष यात्रा के बारे में सपने में भी नहीं सोचा था

by News-Desk
August 24, 2025
उत्तराखंड

DEHRADUN-आपदा प्रभावित लोगों को देख सीएम धामी ने रुकवाया काफिला

by News-Desk
August 24, 2025
ट्रेंडिंग न्यूज़

NEW DELHI-केनस्टार ने लॉन्‍च किया भारत का पहला 5-स्‍टार रेटेड एयर कूलर, 5 साल की वारंटी के साथ  

by News-Desk
August 24, 2025
ट्रेंडिंग न्यूज़

संयुक्त परिवार !समस्याएं है तो समाधान भी कम नहीं

by News-Desk
August 24, 2025
ट्रेंडिंग न्यूज़

स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए अनुकूल नहीं है बोतलबंद पानी

by News-Desk
August 24, 2025
Next Post

एक राष्ट्र, एक शिक्षा, एक पाठ्यक्रम और एक परीक्षा की एक समान प्रणाली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Archive By Months

Premium Content

रायपुर-जनजातीय संस्कृति ने भगवान श्रीराम को अपने हृदय में बसा रखा है – मुख्यमंत्री

November 28, 2024

DEHRADUN-मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के कराटे चैंपियन्स को किया सम्मानित।

July 8, 2025

 अंजना पंवार ने सफाई कर्मचारियों के कल्याणार्थ एसजेवीएन की पहलों और समर्पित प्रयासों की सराहना की

October 23, 2024

Browse by Category

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • अयोध्या (फैजाबाद)
  • अरुणाचल प्रदेश
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • आजमगढ़
  • आतंकवाद
  • आंध्र प्रदेश
  • इटावा
  • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
  • इलाहाबाद( प्रयागराज )
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उन्नाव
  • एटा
  • ओडिसा
  • औरैया
  • कन्नौज
  • कर्नाटका
  • कानपुर नगर
  • कानपुर मंडल
  • केरला
  • कौशाम्बी
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोण्डा
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर मंडल
  • गोवा
  • गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
  • चंडीगढ़
  • चंदौली
  • चित्रकूट
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • जालौन
  • जौनपुर
  • झारखण्ड
  • झांसी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
  • दिल्ली
  • देवरिया
  • धर्म
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • प्रतापगढ़
  • फतेहपुर
  • फैजाबाद (अयोध्या) मंडल
  • बदायूँ
  • बरेली
  • बलरामपुर
  • बलिया
  • बस्ती
  • बहराइच
  • बागपत
  • बाराबंकी
  • बिज़नेस
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • मणिपुर
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महोबा
  • मिर्जापुर
  • मुज़फ्फरनगर
  • मुरादाबाद
  • मेघालय
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • राष्ट्रीय
  • लक्षद्वीप
  • लखनऊ
  • लखनऊ मंडल
  • लखीमपुर खीरी
  • ललितपुर
  • वाराणसी
  • विभागीय / Corporate
  • विशेष
  • शाहजहाँपुर
  • श्रावस्ती
  • संत रविदास नगर (भदोही)
  • संभल
  • सहारनपुर
  • सीतापुर
  • सुल्तानपुर
  • सोनभद्र
  • स्वास्थ्य
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Browse by Tags

#Bollywoodnews #healthnews #internationalnews #sportsnews #इंटरनेशनलन्यूज #इंटरनेशनलन्यूजअपडेट #टेक्नोलॉजीन्यूज #लाइफस्टाइल #वास्तुशास्त्र #धर्मसमाचार -Mahakumbh-2025 AKHILESH YADAV Chhattisgarh Chief Minister Chief Minister Dhami Chief Minister Pushkar Singh Dhami Chief Minister Vishnudev Sai chief minister yogi CM DHAMI CM YOGI Crime News Dehradun Dehradun News Entertainment NEWS health news INTERNATIONAL NEWS KANNAUJ Kannauj: Crime News Kannauj News Lifestyle Lucknow Lucknow News Maha Kumbh 2025 Mumbai- Entertainment News New Delhi PM MODI police Politics POLITICS NEWS RAHUL GANDHI RAIPUR Raipur News UP Crime News Uttarakhand Uttar Pradesh Yogi Government

About Us

ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस आपको सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पहुंचाने का भरोसेमंद स्रोत है। हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और व्यापार सहित विभिन्न विषयों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करते हैं। हमारी समर्पित टीम आपको निष्पक्ष, विश्वसनीय और समय पर अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आप हर महत्वपूर्ण घटना से हमेशा जुड़े रहें। तेज़ी और विश्वसनीयता के साथ, ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस आपको हमेशा एक कदम आगे रखता है।

Breaking News Express (News Agency)
Sister concern of B. N. E. Media network (p) Ltd
E-Mail Id-Breakingnewsexpress@gmail.com

Editor-Anju Singh
Address-mig 47 secter E aliganj lucknow 226024

Breaking News Express

up breaking news in hindi

 

uttar pradesh samachar live

 

lucknow samachar hindi

 

UP Sarkar Ki Yojanayen

Mukhyamantri Yogi Adityanath Khabrein

up crime news

\

uttar pradesh sarkari naukri

bollywood news hindi

hindi cricket news

iran israel war

cm yogi news today

sarkari scheme 2025

Categories

  • अंतर्राष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • अयोध्या (फैजाबाद)
  • अरुणाचल प्रदेश
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • आजमगढ़
  • आतंकवाद
  • आंध्र प्रदेश
  • इटावा
  • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
  • इलाहाबाद( प्रयागराज )
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उन्नाव
  • एटा
  • ओडिसा
  • औरैया
  • कन्नौज
  • कर्नाटका
  • कानपुर नगर
  • कानपुर मंडल
  • केरला
  • कौशाम्बी
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोण्डा
  • गोरखपुर
  • गोरखपुर मंडल
  • गोवा
  • गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
  • चंडीगढ़
  • चंदौली
  • चित्रकूट
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू और कश्मीर
  • जालौन
  • जौनपुर
  • झारखण्ड
  • झांसी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
  • दिल्ली
  • देवरिया
  • धर्म
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • पुडुचेरी
  • प्रतापगढ़
  • फतेहपुर
  • फैजाबाद (अयोध्या) मंडल
  • बदायूँ
  • बरेली
  • बलरामपुर
  • बलिया
  • बस्ती
  • बहराइच
  • बागपत
  • बाराबंकी
  • बिज़नेस
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • मणिपुर
  • मथुरा
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • महोबा
  • मिर्जापुर
  • मुज़फ्फरनगर
  • मुरादाबाद
  • मेघालय
  • मेरठ
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • राष्ट्रीय
  • लक्षद्वीप
  • लखनऊ
  • लखनऊ मंडल
  • लखीमपुर खीरी
  • ललितपुर
  • वाराणसी
  • विभागीय / Corporate
  • विशेष
  • शाहजहाँपुर
  • श्रावस्ती
  • संत रविदास नगर (भदोही)
  • संभल
  • सहारनपुर
  • सीतापुर
  • सुल्तानपुर
  • सोनभद्र
  • स्वास्थ्य
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश

Archive By Months

Download Our Android App

Our Visitors

2490117
Total Visitors
4168
Visitors Today

Breaking News Express

pratapgarh up hindi news

today up hindi news

live india hindi news

up politics news in hindi

health news

 

 

health news in hindi

kanpur news

gorakhpur news

lucknow news

delhi news in hindi

modi news today

yogi news

 

cm yogi news

yogi news in hindi

ayodhya news

ram mandir news

india news

pm kisan news

No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • केंद्र शासित प्रदेश
      • अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
      • चंडीगढ़
      • जम्मू और कश्मीर
      • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
      • दिल्ली
      • पुडुचेरी
      • लक्षद्वीप
      • लद्दाख
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • ओडिसा
    • कर्नाटका
    • केरला
    • गुजरात
    • गोवा
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • अलीगढ़ मंडल
      • अलीगढ़
      • एटा
      • कासगंज
      • हाथरस
    • आगरा मंडल
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
      • मैनपुरी
      • मथुरा
    • इलाहाबाद (प्रयागराज) मंडल
      • इलाहाबाद( प्रयागराज )
      • कौशाम्बी
      • प्रतापगढ़
      • फतेहपुर
  • ई-पेपर / ई-मैगज़ीन
  • अन्य / विशेष
    • विभागीय / Corporate
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • खेल
  • About Us
  • समाचार सेवाओं /विज्ञापन के लिए संपर्क करें
  • Subscription Form
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • News Publishers Information Details
  • लेटेस्ट खबरों के लिए हमारी ऐप्प डाउनलोड करें
  • Login

©Copyright 2024, All Rights Reserved For Breaking News Express by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In