विधानसभा चुनाव सकुशल हुआ संपन्न,सट्टा बाजार ने खोला अपना पिटारा DELHI NEWS
राजस्थान का मशहूर फलोदी सट्टा बाजार ने बताया किसकी बनेगी सरकार
दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 8 फरवरी को जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली (BNE ) दिल्ली विधान सभा चुनाव के लिए बुधवार 5 फरवरी को मतदान हुआ जिसमे मतदान की समाप्ति तक औसतन 57.86 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सकुशल सम्पन हो गया। अब राजधानी दिल्ली में ये कयास लगाने लगे कि सरकार किसकी बनेगी। – इस बीच कई चैनलों के एग्जिट पोल सामने आने लगे हैं। ऐसे में राजस्थान का मशहूर फलोदी सट्टा बाजार कहां पीछे रहता। उसने भी दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी,उसपर अपना फैसला सुना दिया है। इस बार इसके लगाए अनुमान की मानें तो इस बार मामला टाइट हो सकता है।
आम आदमी पार्टी को 34-36 तो भारतीय जनता पार्टी को 34-36 और कांग्रेस को 0-1 सीट आने का अनुमान है। कुल मिलाकर दोनों ही पार्टियां सरकार बनाती दिख रही हैं, लेकिन बराबर की सीटें दी गई हैं। फलोदी सट्टा बाजार ने चुनाव करीब आता देख दूसरी बार अपना अनुमान बदला है। फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान के मुताबिक दिल्ली में इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) की सीटें पिछले बार के मुकाबले घट सकती हैं, हालांकि सरकार केजरीवाल की ही बनने वाली है। फलोदी सट्टा बाजार का नया अनुमान कितना सटीक होगा यह तो 8 फरवरी को ही पता चलेगा. दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 8 फरवरी को जारी किया जाएगा।