![Voice Reader](https://breakingnewsexpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://breakingnewsexpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://breakingnewsexpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://breakingnewsexpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
झाँसी (BNE) उत्तर प्रदेश राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद् लखनऊ शाखा झाँसी द्वारा रायफल क्लब में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया, जिसमे परिषद् के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह एवं सरंक्षक बाबूराम नामदेव ने झंडारोहण किया. इस मौके पर सिविल पेंशनर्स परिषद् के सभी सदस्य मौजद थे।
समारोह में सर्वप्रथम इंजीनयर राजेन्द्र श्रीवास्तव इजी पी के मिश्रा कुंवर लाल श्रीवास्तव इजी लखनलाल साहू लक्ष्मण सिंह परिहार पी डी कुशवाहा एम पी शिव हरे जी इजी सतीश चन्द्र अग्रवाल इजी दिलीप सिंह कुशवाहा इजी पी एन गुप्ता इजी आर बी श्रीवास्तव एवं राम गुलाम निरंजन आदि ने गणतंत्र की आवश्यकता उसके अनुरूप देश में उपयोगिता आदि के बारे में अपने अपने विचार व्यक्त किए। कुछ सदस्यों ने कविता पाठ भी किया गया। बैठक में नये सदस्यता ग्रहण करने वालों सदस्यों को अध्यक्ष एवं संरक्षक जी द्वारा भेंट किए गए एवं उनका स्वागत किया गया साथ ही साथ उनसे परिषद् की बैठकों में शामिल होने हेतु अनुरोध किया गया। इसके पश्चात बैठक की मासिक बैठक प्रारम्भ करते हुए संचालक/सचिव द्वारा पिछले माह की बैठक की कार्यवाही पढ़ कर सुनाई गई जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया गया। इसके पश्चात मेडिकल प्रतिपूर्ति देयकों का लोकनिर्माण विभाग के प्रान्तीय खण्ड के अधिशासी अभियंता द्वारा सम्बंधित अधिकारियों से सत्यापित होने के वावजूद पुनः सत्यापन हेतु भेजने के सम्बन्ध में परिषद की तरफ से प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग को लिखे पत्र को पढ़कर सुनाया गया जिसकी प्रति प्रान्तीय पदाधिकारियों को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु की गई।सभा को संरक्षक बाबूराम नामदेव जी ने सम्बोधित करते हुए नयेआठ सदस्यों को सदस्यता ग्रहण कराने हेतु प्रेरक विशेष रूप से इजी शिवरंजन दुवे एवं इजी सुधीर कुमार कौशिक जी का धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक के दौरान शेष सदस्यों को कैलेण्डर भेंट किए गए एवं साथ साथ चाय नाश्ता एवं मिष्ठान वितरण किया गया।सभा के अन्त में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भारत रत्न बाबा अम्बेडकर साहब के संविधान को मूर्ति रूप देने हेतु सराहना की गई। संविधान निर्माताओं में झांसी के दो महान विभूतियों द्वारा निर्माण में सहयोग हेतु योगदान देने हेतु प्रसन्नता व्यक्त की गई साथ ही गर्व महसूस किया गया संरक्षक बाबूराम नामदेव जी द्वारा यह जानकारी दी गई। साथ ही साथ अध्यक्ष जी ने सदन में उपस्थित सदस्यों को आश्वस्त किया कि पेंशन एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयकों के बारे में जानकारी दी जाय जिसको निस्तारण कराया जा सके।अन्त में सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभा समाप्ति की घोषणा की गई।