



अनीता के पिता तमिलनाडु से थे और माता पंजाब से और दोनों ही डॉक्टर थे।
anita anandनई दिल्ली (BNE ) दुनिया के राजनैतिक गलियारों में इस समय कनाडा छाया हुआ है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) ने इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री पद के साथ ही सिर्फ लिबरल पार्टी ऑफ कनाडा से भी अपना नाता तोड़ लिया। सूत्र बताते है कि जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) लगातार अपने देश व् पार्टी में विश्वास खोते जा रहे थे, जिसकी वजह से इस तरह के हालात उत्पन्न हुए है।ऐसे हालातों में अब देश को एक नए प्रधानमंत्री की जरुरत है जिसमे भारतीय मूल की एक महिला का नाम चर्चा में है।हम बात कर रहे हैं अनीता आनंद Anita Anand) की, जो पीएम पद की रेस में सबसे आगे बताई जा रही है। हालांकि जब तक लिबरल पार्टी नए पीएम के नाम का फैसला नहीं करती, तब तक ट्रूडो को कार्यवाहक पीएम माना जाएगा।anita anand
अनीता आनंद का परिचय
57 वर्षीय अनीता का जन्म 20 मई, 1967 को कनाडा के नोवा स्कॉटिया प्रांत के केंटविल में हुआ था। उनके पिता का नाम सुंदरम विवेक आनंद और माता का नाम सरोज दौलत राम था, जिनकी अब मौत हो चुकी है। अनीता के पिता तमिलनाडु से थे और माता पंजाब से और दोनों ही डॉक्टर थे। अनीता 2019 में पहली बार ओकविल से लिबरल पार्टी की तरफ से सांसद बनी थी। ट्रूडो सरकार में अनीता ने पब्लिक सर्विस, खरीद मंत्रालय और राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी संभालने के साथ ही ट्रेजरी बोर्ड की अध्यक्षता भी की है। 2024 से अनीता परिवहन मंत्रालय और आंतरिक व्यापर मंत्रालय संभाल रही हैं।