![Voice Reader](https://breakingnewsexpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://breakingnewsexpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://breakingnewsexpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://breakingnewsexpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
Farmer-Laborer Honor and Justice Yatra
लखनऊ, (BNE)आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय जी की अध्यक्षता में आगामी 18 जनवरी 2025 से निकाली जाने वाली ‘‘किसान मजदूर सम्मान एवं न्याय यात्रा’’( Farmer-Laborer Honor and Justice Yatra)से सम्बन्धित तैयारी बैठक संपन्न हुई। बैठक में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रभारी संगठन अखिलेश शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, पूर्व राज्यमंत्री ओमवीर तोमर, किसान कांग्रेस मध्यजोन के अध्यक्ष जगदीश सिंह, बुंदेलखंड जोन के अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक का संचालन किसान कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर प्रबल प्रताप शाही जी ने किया।Farmer-Laborer Honor and Justice Yatra
‘‘किसान मजदूर सम्मान एवं न्याय यात्रा’’ को उत्तर प्रदेश में सुनियोजित एवं अनुशासित ढंग से संपन्न करने के हेतु अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटरों को मण्डल स्तर पर समन्वयक, राष्ट्रीय पदाधिकारियों सहित देश के अन्य प्रांतों से किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों को जिले स्तर पर समन्वयक बनाया गया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश से किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों को जनपद स्तर पर संयोजक बनाकर यात्रा के सफल संचालन का उत्तरदायित्व सौंपा गया है।Farmer-Laborer Honor and Justice Yatra
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय जी ने कहा कि आज वर्तमान की केन्द्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार दोगुनी गति से किसानों, मजदूरों, मेहनतकशों, महिला किसान-मजदूर एवं कारीगरों का दमन शासन व प्रशासन के रूप में भिन्न-भिन्न तरीकों से कर रहा है। किसान आंदोलन के समय केन्द्र सरकार ने देश के सभी किसानों को एम.एस.पी की कानूनी गारंटी का वादा किया था आज उस पर सरकार मौन है। आखिर किसानों के साथ यह खुली ठगी क्यों की? उसी किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवारों को आज तक मुआवजा नहीं मिला बल्कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने सार्वजनिक रूप से ‘‘खालिस्तानी’’ एवं ’’आंदोलनजीवी’’ कहकर उनकी शहादत का अपमान किया। किसान कांग्रेस इस ‘‘किसान मजदूर सम्मान एवं न्याय यात्रा’’ के जरिए प्रमुख रूप से – एम.एस.पी की कानूनी गारंटी, लागत बोर्ड का गठन, किसानों की कर्ज़ माफी, सीलिंग से बची भूमि का न्याय पूर्ण वितरण, खाद-बीज एवं उर्वरकों की सब्सिडी, सिंचाई हेतु बिजली की आपूर्ति, आवारा पशुओं से फसल को बचाने के लिए सरकारी इंतजाम एवं किसानी से जुड़े क्षेत्रीय मुद्दों को उठाते हुए जनता को जागरूक करने एवं एकजुट करके किसान एवं मजदूरों के हक़ दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अलग-अलग तिथियों में निकाली जाएगी।Farmer-Laborer Honor and Justice Yatra
बैठक को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने कहा कि यह यात्रा प्रदेश में आगामी 18 जनवरी 2025 को गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से शुरू होगी। उसके बाद निर्धारित तिथियों में ‘‘यात्रा’’ के लिए नियुक्त संयोजकों के नेतृत्व में एवं राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में प्रदेश के प्रत्येक जनपद में यात्रा निकाली जायेगी। यात्रा के दौरान प्रत्येक जनपद से 300 किसान न्याय योद्धा बनाये जायेंगे। यात्रा के समापन के बाद प्रदेश के सभी 75 जिलों के 22500 किसान योद्धाओं का सम्मेलन किया जायेगा।Farmer-Laborer Honor and Justice Yatra
श्री शुक्ल ने कहा कि अगले 1 वर्ष में हम हर विधानसभा में 300 किसान न्याय योद्धा बनायेंगे एवं 2027 विधानसभा चुनाव के पूर्व 120900 (एक लाख बीस हजार नौ सौ) किसान योद्धाओं का किसान महासम्मेलन करेंगे।Farmer-Laborer Honor and Justice Yatra
बैठक को किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्रीविजय पाण्डेय (उ0प्र0), नीलम रमेश (आंध्रा प्रदेश), दीपक शर्मा (हिमाचल), कृष्ण चौतन्य (केरल), जीवन दत्ता (महाराष्ट्र), आर0 सी0 पाण्डेय (उ0प्र0), छत्तीसगढ़, झारखंड एवं हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, सुभाष ठाकुर एवं रवि शर्मा ने भी सम्बोधित किया।