सेटिंजे शहर में बार पर हमला, चार गंभीर घायल; तीन दिन का शोक घोषित
दक्षिण-पूर्वी यूरोप के छोटे से देश मॉन्टेनेग्रो के सेटिंजे शहर में एक बार में हुई गोलीबारी ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। इस हमले में दो मासूम बच्चों समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
गृह मंत्री डेनिलो सारानोविक ने बताया कि हमलावर की पहचान 45 वर्षीय ए.एम. के रूप में हुई है, जो अब भी फरार है। विशेष पुलिस बल उसकी तलाश में जुटा हुआ है। घटना राजधानी पोडगोरिका से करीब 30 किलोमीटर दूर सेटिंजे में हुई।
राष्ट्रपति जैकोव मिलेतोविक ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, “छुट्टी के दिन खुशियां मनाने के बजाय आज हम मासूम लोगों की जान जाने से गमगीन हैं।” प्रधानमंत्री मिलोजको स्पेजिक ने घायलों का हालचाल लेने के बाद तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की।
छोटे से देश मॉन्टेनेग्रो में, जिसकी आबादी महज 6,20,000 है, हथियार रखना आम है। इससे पहले अगस्त 2022 में भी सेटिंजे में ऐसी ही एक त्रासदी में 10 लोग मारे गए थे।