नई दिल्ली(BNE ) केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र से उपचुनाव जीती प्रियंका गाँधी ने गुरुवार को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। शपथ के समय प्रियंका गाँधी ने अपने हाथ में संविधान की किताब ले रखी थी। प्रियंका गाँधी के लिए यह पल बेहद ही ऐतिहासिक था। अब गाँधी परिवार के 3 सदस्यों की मौजदूगी देखने को मिलेगी। सत्ता पक्ष के लिए गाँधी परिवार के यह तीनो सदस्य नाक में दम करते नजर आएंगे।
प्रियंका गाँधी ने केरल के वायनाड से उपचुनाव में जीत हासिल की है। यह सीट उनके भाई राहुल गाँधी द्वारा छोड़ी गयी थी। प्रियंका ने अपने प्रतिद्वंदी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवार सत्यन मोकेरी को 4,10,931 वोटों के भारी अंतर से हराया है।प्रियंका गांधी को 6,22,338 और सत्यन मोकेरी को 2,11,407 वोट मिले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास 1,09,939 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।










