



वॉशिंगटन:राष्ट्रपति ट्रंप बोले -भारत के पास बहुत पैसा है तो हम क्यों करें फंडिंग
भारत दुनिया में सबसे ज्यादा टैक्स लगाने वाले देशों में से एक है-donald trump
ट्रंप ने कहा कि वो भारत और प्रधानमंत्री का बहुत सम्मान करते हैं, जो कुछ दिन पहले ही अमेरिका से गए हैं।
वॉशिंगटन (एजेंसी )): अमेरिका ने अभी हाल ही में भारत के मतदाताओं को जागरूक करने वाले अभियान के लिए दी जाने वाली सहायता राशि 182 करोड़ रूपये को बंद कर दी है। अब इस मामले में सियासत गर्माने लगी है। अमेरिका पर इस मामले में लग रहे आरोपों को दरकिनार करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि india के पास पैसा बहुत है, तो हम भारत को 21 मिलियन डॉलर क्यों देंगे?
ट्रंप ने कहा उनके (भारत) पास बहुत ज्यादा पैसा है। ऐसे में हम भारत को 21 मिलियन डॉलर क्यों देंगे? ये बात समझ से परे है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सबसे ज्यादा टैक्स लगाने वाले देशों में से एक है। हम मुश्किल से वहां पहुंच सकते हैं, क्योंकि उनके टैरिफ बहुत ऊंचे हैं। ट्रंप ने कहा कि वो भारत और प्रधानमंत्री का बहुत सम्मान करते हैं, जो कुछ दिन पहले ही अमेरिका से गए हैं।
DOGE ने कुछ दिनों पहले कहा था कि अमेरिका ने भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बनाए गए 21 मिलियन डॉलर के कार्यक्रम में कटौती करने का फैसला किया है। DOGE अमेरिकी सरकार के खर्चे में कटौती कर रहा है। DOGE द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, अमेरिका भारत को 21 मिलियन डॉलर इसलिए देता था ताकि देश के चुनावों में मतदाता की भागीदारी बढ़े।