



17 मई को प्रदेश में आयोजित होगी संगठन सृजन कार्यशाला- अविनाश पाण्डेय
5 स्तरीय संगठन सृजन कर 2027 के रण में उतरेंगे- अजय राय
*
लखनऊ(BNE)अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देशों के अनुसार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , जननायक राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में पूरे देश में चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान को उत्तर प्रदेश में भी उसी मजबूती से चलाने एवं उसे और अधिक बल देने के लिए आगामी 17 मई को वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में एक संगठन सृजन कार्यशाला आयोजित होगी। जिसमें उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों के जिला/शहर अध्यक्षगण, जिला संयोजक एवं समस्त फ्रन्टल, विभाग एवं प्रकोष्ठों के चेयरमैन सम्मिलित होंगे।
कार्यशाला को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव एवं सह प्रभारी उत्तर प्रदेश धीरज गुर्जर, राजेश तिवारी, सत्यनारायण पटेल नीलांशू चतुर्वेदी जी, तौकीर आलम प्रदीप नरवाल , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक लालजी देसाई , ए.आई.सी.सी. महिला कांग्रेस की चेयरमैन अलका लांबा जी, भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभानु चिब जी, एन.एस.यू.आई के अध्यक्ष वरूण चौधरी जी, ए.आई.सी.सी. मीडिया विभाग के चेयरमैन श्री पवन खेड़ा जी, ए.आई.सी.सी. सोशल मीडिया विभाग की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत जी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी वॉर रूम प्रभारी एवं सांसद शशिकांत सेंथिल जी, ए.आई.सी.सी. पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन डॉ0 अनिल जयहिन्द जी, ए.आई.सी.सी. अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन राजेश लिलोठिया जी, ए.आई.सी.सी. अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी जी सम्बोधित करेंगे।
कार्यशाला के विषय में बताते हुए अविनाश पाण्डेय जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में संगठन के प्रभावी सृजन हेतु इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का संबोधन प्रदेश के पदाधिकारियों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा और संगठन को समझने की नई दृष्टि प्रदान करेगा। श्री पाण्डेय ने कहा कि हम जमीनी स्तर पर एक ऐसा सशक्त संगठन तैयार करना चाहते हैं जो भाजपा सरकार के इस कुशासन के खिलाफ जनता की आवाज बने।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी प्रतिबद्ध है कि अहमदाबाद अधिवेशन के दिशा निर्देशों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के लिए। हम बूथ स्तर तक पांच स्तरीय (जिला, मण्डल, ब्लाक, न्याय पंचायत, बूथ) संगठन का सृजन कर 2027 के रण में उतरेंगे।
श्री राय ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दिशा निर्देशों के अनुरूप हम ना सिर्फ मुख्य संगठन बल्कि सभी फ्रंटल, विभाग और प्रकोष्ठों को मजबूत करेंगे और मुख्य संगठन और इनमें एक बेहतर समन्वय स्थापित करायेंगे।