![Voice Reader](https://breakingnewsexpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://breakingnewsexpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://breakingnewsexpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://breakingnewsexpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
कन्नौज: बिना नोटिस मकान गिराने की घटना को विधान सभा मे उठाएगी सपा: श्यामलाल पाल
कन्नौज(BNE) सपा बीते दिनों तिर्वा क्षेत्र में कथित अतिक्रमण के नाम पर भदौरियन पुरवा गांव में कुछ लोगो के घर जेसीबी से गिराने के मामले को विधान सभा के बजट सत्र में उठाएगी। यह बात आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने पार्टी कार्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। श्री पाल का आज पार्टी कार्यालय नसरापुर में समाजवादी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। पार्टी कार्यालय से श्री पाल स्वर्गीय अनिल कुमार दोहरे (पूर्व सदर विधायक )के आवास पर गए और दिवंगत विधायक की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वहां से थाना बिशुनगढ़ क्षेत्र के ग्राम रसूलाबाद में 6 माह से अगवा की गई नाबालिग बेटी के परिजनों से मिले। पीड़ित पक्ष से समस्त जानकारी ली। पीड़ित मां ने बताया कि उसकी बेटी लगभग 6 माह से अगवा है और अगवा करने वाले गांव में ही रह रहे हैं। इसके बावजूद भी पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। न ही आज दिन तक बेटी बरामद की है। और न ही दोषी व्यक्तियों को पकड़ रही है। पीड़िता की पुत्री किस हाल में होगी इसको लेकर पीड़िता ने अपनी आप बीती प्रदेश अध्यक्ष को बताई। प्रदेश अध्यक्ष विधानसभा तिर्वा के ग्राम भदौरियन पुरवा पहुंचे।जहां पर अशोक पाल एवं अन्य लोगों के मकान को बगैर किसी सूचना दिए प्रशासन ने बुलडोजर से गिरवा दिया था। अशोक पाल ने बताया कि किसी भी प्रकार की कोई पैमाइश नहीं की गई और न ही मकान गिराने से पूर्व कोई सूचना दी गई। राजनीतिक विद्वेष के कारण मकान को गिराया गया है। मकानों में बंधी कई भेड़ दब के मर गई। पारिवारिक लोगों का काफी जान माल का नुकसान हुआ। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। यह भी कहा कि इन सब घटनाओं को विधानसभा में भी रखा जाएगा। समाजवादी पार्टी सभी लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मो. कलीम खान, यश दोहरे (पूर्व विधायक अनिल कुमार दोहरे के पुत्र), इंजीनियर अनिल पाल, कुक्कू चौहान, अंशू पाल, राजेश पाल, अनिल पाल, पृथ्वेंद्र दिवाकर, बी. पी. यादव, श्यामू पाल, रोहित कुशवाह, अनुराग यादव आईटी सेल, विवेक पाल, संजीव यादव, अंकित आदि कार्यकर्ता खासतौर से उनके साथ रहे।