![Voice Reader](https://breakingnewsexpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://breakingnewsexpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://breakingnewsexpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://breakingnewsexpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
लखनऊ : (BREAKING NEWS EXPRESS )औद्योगिक क्रांति के जनक कहे जाने वाले मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। उन्होंने 86 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। देश भर में आज शोक की लहर है। कई राज्यों ने अपने सरकारी आयोजनों को रद्द कर दिया है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर दुःख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया पलटफोर्म एक्स पर दुःख व्यक्त करते हुए लिखा कि ‘पद्म विभूषण’ श्री रतन टाटा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। वह भारतीय उद्योग जगत के महानायक थे। उनका जाना उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सम्पूर्ण जीवन देश के औद्योगिक और सामाजिक विकास को समर्पित था। वे सच्चे अर्थों में देश के रत्न थे।प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके शोकाकुल परिजनों और प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।ॐ शांति।
ज्ञात हो कि विश्व प्रख्यात रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बुधवार देर रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल की इंटेसिव केयर यूनिट (आई सीयू) में भर्ती थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।