अलविदा रजिस्टर्ड डाक — एक युग की ख़ामोश विदाई लेखिका: डॉ. प्रियंका सौरभ एक सितंबर दो...
Read moreसामयिक आलेख - वोट की चोरी दर्द में क्या बंदा रोए भी नहीं ! सुशील कुमार ' नवीन' हरियाणवीं में एक प्रसिद्ध कहावत है ' जिसकै लागै, वोह-ए जाणै…अर्थ है कि चोट का वास्तविक दर्द उसी को होता है,जिसे चोट लगी हो। दूसरों के पास तो सांत्वना के मलहम के अतिरिक्त कुछ नहीं होता है। उपदेशक बन दूसरों को दर्द सहन करने की हिम्मत बंधाना बड़ा सहज है और वही चोट का दर्द खुद पर बन आए तो सांत्वना का मलहम दर्द को और बढ़ा जाता है। इसलिए दर्द का भाव जितना निकले, उसे निकलने देना चाहिए। दर्द को नासूर नहीं बनने देना चाहिए। कांग्रेस के युवराज भी लगभग आजकल दर्द की ऐसी ही स्थिति से गुजर रहे हैं। बंदे ने मेहनत करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी हुई है। पर परिणाम वही ढाक के तीन पात। मई 2014 से शुरू हुआ वनवास लगातार खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। हर रात के बाद नई सुबह वाला मुहावरा भी रोजाना इस रात की सुबह नहीं कहकर और चिढ़ाकर निकल जाता है। फिर भी राजनीति की हांडी कब शिखर चढ़ जाए, उम्मीद तो बनाकर रखनी ही पड़ेगी। इसी संकल्प को शिरोधार्य कर बंदा सिर पर अमृत का लेप लगाकर सत्ता की चौखट को उखाड़ने का प्रयास जारी रखे हुए है। छह माह की कड़ी मशक्कत के बाद बंदे ने वोट की चोरी नामक नये जिन्न का अवतरण किया। कुछ चर्चा-परिचर्चा ,राजनीतिक गहमागहमी बनती। महीने-दो महीने राजनैतिक गलियारे में हंसी-ठठ्ठे चलते। देश की जनता का बातों का चटखारा लगाने का अवसर मिलता,इससे पहले ही चुनाव आयोग बाबा लट्ठ उठाकर फिर बैठ गया। कह दिया या तो शपथ पत्र दो, या फिर देश की जनता से माफी मांगो। ये अच्छी बात नहीं है। इसकी कड़े शब्दों में निंदा जरूरी है। निंदा क्या? चुनाव आयोग का बायकॉट कर देने का सार्वभौमिक फैसला अब तक हो जाना चाहिए था। क्या सुप्त शक्तियों के कुंभकर्णी निद्रा जागरण का समय नहीं हो पाया है? मेरा तो यही मानना है कि चुनाव आयोग को ऐसा नहीं करना चाहिए। इतनी शीघ्रता से तो कतई नहीं। ये हिंदुस्तान है। यहां हर किसी को भावों को प्रकट करने की आजादी है। आप इसे स्वीकारो चाहे न स्वीकारो। आप बंदे की मेहनत देखिए। कागज की एक फाइल को सर्च करने में दिमाग झन्ना जाता है और बंदे ने न जाने कितनी फाइलें चैक की होंगी। खुद उनके अनुसार कागजों की बड़ी फाइल थी। एक फोटो को लाखों फोटो के सामने कंपेयर किया है। हर एक नाम को चैक किया है। एक सीट की सच्चाई निकालने के लिए छह महीने लगे। ग्राउंड लेवल की मेहनत को इस तरह नकारा नहीं जा सकता। संज्ञा से सर्वनाम तक, उपमेय से उपमान तक, मान से अपमान तक, अर्श से फर्श तक,सुलभ से दुर्लभ तक,आह्वान से विसर्जन तक, भूगोल से खगोल तक सबको इस बात का पूरा दर्द है। दर्द हो भी क्यों न हो 2014 के बाद क्या आयोग बाबा ने बंदे को ऐसा कोई मौका दिया है कि जिससे वो खुलकर हंस सके, जश्न मना सके। क्या बंदे का मन नहीं करता कि वो भी अपने घर के बाहर लड़ी वाले पटाखे छोड़े, गुलाल उड़ाए, जलेबी बंटवाए। दूर तलक तक महक बिखेरता सौ किलो के हार में सौ लोगों के साथ फोटो खिंचवाए। और सुनें! सत्ता का दर्द और सभी दर्द से भारी होता है। अभाव में नौजवान को बुजुर्ग बनते देर नहीं लगती। कई तो इसी दर्द को लिए समय से पहले सटक जाते हैं। जिनका भाग्योदय हो जाता है वो बुजुर्ग नौजवान हो जाते हैं। बुढ़ापा सीधे पच्चीस-तीस साल आगे सरक जाता है। और आप चाहते हैं कि बंदा दर्द में भी चुपचाप बैठा रहे, न रोए न चिल्लाए। ऐसा कदापि नहीं हो सकता। इसलिए भावों को लगातार बहने दें। और यदि आपको डर है कि भावों की गंगा आपको लपेटे में न लेले तो मंत्र का जाप करें कि ….है तो मुमकिन है। इस मंत्र के सुबह शाम जाप करने से कोई भी विपरीत शक्ति प्रभाव नहीं दिखा आएगी। सुभाषितावलि का यह श्लोक और भी संभल देगा - उदेति सविता ताम्रः, ताम्र एवास्तमेति च । सम्पत्तौ च विपत्तौ च, महतामेकरूपता ।। (सूर्य लाल वर्ण का ही उदित होता है और लाल वर्ण का ही अस्त होता है। सम्पत्ति और विपत्ति इन दोनों परिस्थितियों में महान् पुरुष एक जैसे रहते हैं।)
Read moreBengaluru News:पीएम मोदी ने तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई Bengaluru...
Read moreNEW DELHI -सेटेलाइट-बेस्ड इंटरनेट सेवा Starlink जल्दी ही भारत में अपना डेटा सेंटर स्थापित करेगी अब...
Read moreअगर सरकारी स्कूल फ्री हैं तो हम अपने बच्चों को वहां क्यों नहीं भेजते? विजय गर्ग...
Read moreरक्षाबंधन: क्या वास्तव में निभा रहे हैं भाई-बहन प्रेम और रक्षा का वादा? रक्षाबंधन केवल राखी...
Read moreभारतीय महिलाएं देर से शादी कर रही हैं और सिंगल रह रही हैं: क्यों? विजय गर्ग...
Read moreJustice Prashant Kumar Row: SC ने जस्टिस प्रशांत कुमार को आपराधिक मामलों की सुनवाई से हटाने...
Read moreNEW DELHI- अभिनेत्री हुमा कुरैशी के भाई को पड़ोसियों ने पीट पीटकर मार डाला ,ये थी...
Read moreरक्षाबंधन के बदलते मायने: परंपरा से आधुनिकता तक रक्षाबंधन का धागा सिर्फ कलाई पर नहीं, दिल...
Read moreब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस आपको सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पहुंचाने का भरोसेमंद स्रोत है। हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और व्यापार सहित विभिन्न विषयों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करते हैं। हमारी समर्पित टीम आपको निष्पक्ष, विश्वसनीय और समय पर अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आप हर महत्वपूर्ण घटना से हमेशा जुड़े रहें। तेज़ी और विश्वसनीयता के साथ, ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस आपको हमेशा एक कदम आगे रखता है।
Breaking News Express (News Agency)
Sister concern of B. N. E. Media network (p) Ltd
E-Mail Id-Breakingnewsexpress@gmail.com
Editor-Anju Singh
Address-mig 47 secter E aliganj lucknow 226024
up breaking news in hindi |
uttar pradesh samachar live |
|
lucknow samachar hindi |
|
UP Sarkar Ki Yojanayen
Mukhyamantri Yogi Adityanath Khabrein
up crime news |
\
uttar pradesh sarkari naukri |
bollywood news hindi |
hindi cricket news |
iran israel war |
cm yogi news today |
sarkari scheme 2025 |
pratapgarh up hindi news |
today up hindi news |
live india hindi news |
up politics news in hindi |
health news |
|
health news in hindi |
kanpur news |
gorakhpur news
lucknow news |
delhi news in hindi |
modi news today |
yogi news |
|
cm yogi news |
yogi news in hindi |
ayodhya news |
ram mandir news |
india news
pm kisan news |