प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के प्रयासों से पूर्वांचल सहित उत्तर प्रदेश को छठ पर्व पर भारत सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्री एके शर्मा के पत्र का संज्ञान लेते हुए एवं उनके अनुरोध पर एक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस रेल गाड़ी मऊ से मुंबई तक को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय रेल मंत्री वैष्णव ने इस बात की जानकारी स्वयं मंत्री शर्मा को फोन पर दी है।