देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक सनकी आशिक ने 16 साल की नाबालिग लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या की यह वारदात सीसीटीवी (CCTV) में कैद हुई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी साहिल ने पहले नाबालिग लड़की पर 40 बार चाकू से वार किए। इसके बाद दरिंदे ने पत्थर से कुचल कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह मामला प्रेम-प्रसंग) से जुड़ा हुआ है। बर्थडे पर दोस्त के घर जा रही थी किशोरी एडीसीपी आउटर-नॉर्थ राजा बंथिया ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार (28 मई) की रात एक युवक ने अपनी प्रेमिका की चाकू से हत्या कर दी। 16 वर्षीय किशोरी साक्षी अपनी फ्रेंड नीतू के बेटे के बर्थडे पर जा रही थी। आरोपी ने लड़की पर चाकू से किए थे 40 वार तभी साहिल नाम के युवक ने उसको रास्ते में रोका और इसके बाद दोनों के बीच बहसबाजी हुई। गुस्से में आकर आरोपी ने किशोरी पर चाकू से करीब 40 बार वार किए। इसके बाद आरोपी ने लड़की पर पत्थर से भी हमला किया और पत्थर से कुचल-कुचल कर उसको मार डाला। दोनों के बीच प्रेम प्रेम-प्रसंग दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। हत्या के एक दिन पहले शनिवार को उनके बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद रविवार को लड़की अपनी दोस्त के बेटे के जन्मदिन के मौके पर उनके घर जा रही थी। इस दौरान आरोपी ने लड़की को रोका और फिर दोनों में झगड़ा हो गया। आरोपी साहिल ने हमला कर लड़की की हत्या कर दी। बुलंदशहर से आरोपी साहिल गिरफ्तार पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम से ही पुष्टि होगी कि उस पर कितनी बार चाकू से वार किया गया। किशोरी के पिता की शिकायत के आधार पर शाहबाद डेयरी थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है।