देश को नए संसद भवन का तोहफा देने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे। वहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेता मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्रियों ने राज्यों में चल रहे विकास कार्यों के बारे में पीएम नरेंद्र मोदी को अवगत कराया। बताया जा रहा है कि, इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा भी की। बैठक में मौजूद थे ये दिग्गज बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत भाजपा के कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद हैं। पहले संसद भवन का उद्घाटन फिर चुनावी मंथन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन को राष्ट्र को समर्पित करने के बाद पार्टी मुख्यालय में मुख्यमंत्री परिषद की बैठक की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 'अमृत काल' देश को एक नई दिशा देगा और नया संसद भवन देश की दृष्टि और नए भारत के संकल्प का एक चमकदार उदाहरण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नए भवन के निर्माण से 60,000 से अधिक मजदूरों को रोजगार मिला और उनकी मेहनत को सम्मान देने के लिए एक डिजिटल गैलरी बनाई गई है।