फसलों में प्रयोग के खतरे -विजय गर्ग शीर्ष न्यायालय में आनुवंशिक रूप से संशोधित यानी जीएम...
Read moreसबसे बड़ा धर्म -विजय गर्ग धर्म क्या है! यह व्यक्ति को उसका कर्तव्य मार्ग दिखाने का...
Read moreअनूठी संरचना और रोचक जीवन व्यवहार- विजय गर्ग झींगा मछली वास्तव में मछली नहीं है। यह...
Read moreबीमारियों के आगे हारती दवाइयां -विजय गर्ग विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने रोगाणुरोधी प्रतिरोध यानी एएमआर...
Read moreKolkata Fire:होटल में लगी आग ,14 लोगों की मौत ,कई लोग घायल आग लगने के कारणों...
Read moreबाहरी स्वच्छता से पहले आंतरिक शुद्धता जरूरी ! हिन्दू होकर हम हिंदू नहीं, फिर वो हमें हिंदू क्यों मानें ! सुशील कुमार 'नवीन ' पहलगाम में आतंकियों द्वारा 26 पर्यटकों की हत्या की घटना इन दिनों अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक चर्चा में है। इस घटना के परिणाम भविष्य में क्या रहेंगे। इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। इस मामले में भारत सरकार का क्या रुख रहेगा? अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत को इस बारे में किस प्रकार का समर्थन मिलेगा। यह सब वक्त और हालात पर निर्भर रहेगा। हम सब को भी इस बात का पूर्ण भान है कि कई बार दोस्ती और समर्थन का दंभ भरने वाले मौके पर दूसरे पाले में खड़े मिलते है। दो लोगों की लड़ाई में निपटान करने वालों से लड़ाई का रसास्वादन करने वालों की संख्या कई गुणा होती है। ऐसे में कोई भी कदम उठाने से पहले पॉजीटिव और निगेटिव का गहराई तक आंकलन जरूरी है। पर्यटक, वो भी हिन्दू पर्यटकों की हत्या करना एक घटना नहीं सुनियोजित साजिश है। इस साजिश की तह तक जाना बहुत जरूरी है। स्वाभाविक है जांच सिरे तक पहुंची तो हत्याकांड के तार दूर-दूर तक मिलेंगे। पहलगाम में जो हुआ वो किसी भी रूप में सही नहीं है। देश हमारा है, राज्य हमारा है। यही हम सुरक्षित नहीं। तो ये हमारे लिए किसी शर्मनाक स्थिति से कम नहीं। ये स्थिति बन क्यों रही है? इस पर भी विचार जरूरी है। परिंदा हो चाहे इंसान। उसे अपने घर अपने क्षेत्र, अपने राष्ट्र से सुरक्षित कोई जगह नहीं लगती है। यही सुरक्षा की भावना उसे पर्यटन के लिए भी आकर्षित करती है। भागदौड़ की आज की जिंदगी में फुर्सत के लम्हों को ऐसी जगह गुजारने का मन होता है जो उसे मानसिक स्फूर्ति और ताजगी से पूर्ण कर दें। गर्मी की शुरुआत हुई है। ऐसे में इन दिनों पर्वतीय क्षेत्र पहली पसंद है। जम्मू और कश्मीर को ' धरती का स्वर्ग ऐसे ही नहीं कहा जाता है। बर्फ से ढके पहाड़, प्राकृतिक वनस्पतियों की भरमार , देखने योग्य मिनी स्विट्जरलैंड जैसे अनेकों स्थान, खान पान स्थानीय शिल्पकला के क्या कहने। ऐसे में पर्यटन के लिए ये राज्य सबको अपनी ओर अनायास आकर्षित करता है। यही आकर्षण 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों का शिकार बने नौसेना लेफ्टिनेंट विनय नरवाल जैसे अनेकों को वहां खींचकर ले गया था। उन्हें इस बात का अंदाजा थोड़े ही था कि जिस आनंद की अनुभूति करने के लिए परिवार समेत वो वहां आएं हैं वो न केवल उनकी जान लेगा वहीं परिवार को कभी न भूले जाने वाला दर्द भी दे देगा। घटना कितनी भयावह है, इस बात से हर कोई परिचित है। अपनों के खोने को ग़म अपनों को ज्यादा होता है। शेष के लिए तो कुछ समय ही याद रहने वाली एक घटना ही रहती है। फिलहाल इस घटना से हर भारतीय को दुख है। ऐसा नहीं है कि इस तरह की घटना पहली बार हुई हो। आतंकियों को जब भी मौका मिला है निर्दोषों को निशाना बनाया गया है। इस बार भी ऐसा ही हुआ, फर्क बस इतना कि आतंकियों का निशाना सिर्फ हिंदू रहे। पर्यटकों में से सिर्फ हिंदू छांटना, उनसे कलमा पढ़ने की कहना और जो न पढ़ पाए उसे उसी समय उसके परिवार के सामने निर्दयीयता पूर्वक गोली से उड़ा देना। यह बहुत बड़ा विषय है। आखिर हिन्दू ही निशाने पर क्यों? घटना के बाद बहुत सी जगह पढ़ने और सुनने को मिला कि कलमा पढ़ लेते तो जान बच जाती। अब बात ये भी है कि हर किसी को कलमा याद थोड़े ही होगा। फिर हिन्दू कलमा पढ़े भी क्यों? जिसे कलमा याद नहीं वो काफिर हो गया। क्या इसलिए उसे मार देना उचित है। वैसे देखा जाए तो अपने धर्म के प्रति हम भी कौनसे ईमानदार है। दूसरों को तो कुछ कहने का मौका हम देते ही नहीं। हम ही उसकी कमियां आलोचना करने में काफी है। जब हिन्दू होकर हम स्वयं को हिंदू नहीं मानते तो दूसरे क्यों इसकी महत्ता स्वीकारेंगे। हमारी इसी बात का फायदा दूसरे उठाते हैं। खैर जो हुआ उसे वापिस तो नहीं किया जा सकता। पर ये घटना केवल एक घटना नहीं है। इस पर चिंतन भी किया जाना जरूरी है। इतिहास गवाह है कि अपनों की दगाबाजी के बिना दूसरों की इतनी हिम्मत नहीं की कोई आपके घर में घुसकर आपको मार दे। अपनों की शह तो इसमें जरूर मिलेगी। जरूरी नहीं ये अपने वहीं के हो। वे तो दूर बैठे भी हो सकते हैं। ऐसे में किसी भी बड़े कदम को उठाए जाने से पहले अपनी आंतरिक स्थिति का आंकलन और शुद्धता बहुत जरूरी है। जड़ मजबूत होगी तो मजबूती शिखर तक रहेगी।
Read moreआयुष्मान भारत योजना दिवस 30 अप्रैल 2025-स्वस्थ शुरुआत आशापूर्णा भविष्य आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य 50...
Read more"पहलगाम में आतंकी हमला: राष्ट्र के साथ खड़े होने का समय" प्रश्न पूछने के अवसर भी...
Read moreMUMBAI :ओम’ के उच्चारण, से दिल और दिमाग रहता है मजबूत ,मिलते है बहुत फायदे चाहे...
Read morePahalgam Attack-पीएम मोदी की अध्यक्षता में कल सुबह 11 बजे सीसीएस की बैठक होगी Pahalgam Attack-यह...
Read moreब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस आपको सबसे तेज़ और विश्वसनीय खबरें पहुंचाने का भरोसेमंद स्रोत है। हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और व्यापार सहित विभिन्न विषयों पर सटीक और ताज़ा जानकारी प्रदान करते हैं। हमारी समर्पित टीम आपको निष्पक्ष, विश्वसनीय और समय पर अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आप हर महत्वपूर्ण घटना से हमेशा जुड़े रहें। तेज़ी और विश्वसनीयता के साथ, ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस आपको हमेशा एक कदम आगे रखता है।
Breaking News Express (News Agency)
Sister concern of B. N. E. Media network (p) Ltd
E-Mail Id-Breakingnewsexpress@gmail.com
Editor-Anju Singh
Address-mig 47 secter E aliganj lucknow 226024
up breaking news in hindi |
uttar pradesh samachar live |
|
lucknow samachar hindi |
|
UP Sarkar Ki Yojanayen
Mukhyamantri Yogi Adityanath Khabrein
up crime news |
\
uttar pradesh sarkari naukri |
bollywood news hindi |
hindi cricket news |
iran israel war |
cm yogi news today |
sarkari scheme 2025 |
pratapgarh up hindi news |
today up hindi news |
live india hindi news |
up politics news in hindi |
health news |
|
health news in hindi |
kanpur news |
gorakhpur news
lucknow news |
delhi news in hindi |
modi news today |
yogi news |
|
cm yogi news |
yogi news in hindi |
ayodhya news |
ram mandir news |
india news
pm kisan news |