News-Editor

News-Editor

उत्तराखंड में राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण की शुरुआत, 13 जिलों में होगा प्रवासन, ऋण और निवेश का व्यापक अध्ययन

उत्तराखंड में राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण की शुरुआत, 13 जिलों में होगा प्रवासन, ऋण और निवेश का व्यापक अध्ययन दून विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, जुलाई 2026 से जून 2027 तक चलेगा सर्वेक्षण देहरादून(BNE) उत्तराखंड में सामाजिक एवं आर्थिक विकास से जुड़ी नीतियों को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत अर्थ एवं संख्या निदेशालय, उत्तराखण्ड (नियोजन विभाग) द्वारा राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (एनएसएस) की 81वीं आवृत्ति के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का शुभारंभ सोमवार को दून विश्वविद्यालय, मोथरोवाला में किया गया। यह कार्यशाला 13 से 15 जुलाई तक आयोजित की जा रही है। सर्वेक्षण का संचालन भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के सामाजिक-आर्थिक सांख्यिकी प्रभाग के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यशाला का उद्घाटन निदेशक, अर्थ एवं संख्या निदेशालय  सुशील कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण की 81वीं आवृत्ति का कार्य प्रदेश के सभी 13 जनपदों में विभागीय कार्मिकों द्वारा किया जाएगा। इस सर्वेक्षण के माध्यम से राज्य में प्रवासन (Migration), मूल्यांकन, ऋण एवं निवेश से संबंधित विस्तृत आंकड़े एकत्र किए जाएंगे, जो राज्य एवं केंद्र सरकार की नीतियों और विकास योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण आधार बनेंगे। उप निदेशक डॉ. इला पंत बिष्ट ने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान तीन अनुसूचियों के माध्यम से परिवारों से विस्तृत जानकारी संकलित की जाएगी। इसमें परिवार के सदस्यों के प्रवासन की स्थिति, पिछले 365 दिनों के दौरान प्राप्त धनराशि (रेमिटेंस), रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों, कृषि परिवारों की आय, उत्पादन परिसंपत्तियों, कृषि पद्धतियों, आधुनिक तकनीकों के उपयोग, गैर-वित्तीय परिसंपत्तियों तथा ऋणग्रस्तता से संबंधित आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह सर्वेक्षण जुलाई 2026 से 30 जून 2027 तक प्रदेशभर में संचालित किया जाएगा। कार्यशाला में प्रदेश के सभी जनपदों, मंडलों एवं विकासखंडों से आए अधिकारियों के साथ भारत सरकार के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान सर्वेक्षण की कार्यप्रणाली, डेटा संकलन की तकनीक, डिजिटल प्रक्रिया तथा गुणवत्ता नियंत्रण के विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Read more

कन्नौज: नगरपालिका परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि के खिलाफ प्रदर्शन, नारेबाजी

कन्नौज: नगरपालिका परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि के खिलाफ प्रदर्शन, नारेबाजी मन्दिर के रास्तों की बदहाली पर फूटा शिव भक्तों का गुस्सा,...

Read more

LUCKNOW-बहुजन समाज पार्टी छोड़कर सैकड़ों समर्थकों के साथ जयविंद कांग्रेस में शामिल

बहुजन समाज पार्टी छोड़कर सैकड़ों समर्थकों के साथ जयविंद कांग्रेस में शामिल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  अजय राय पूर्व मंत्री के...

Read more

LUCKNOW-मुख्य सचिव ने बाढ़ की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की

मुख्य सचिव ने बाढ़ की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की राहत शिविरों की गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग...

Read more

DEHRADUN-‘‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’’ पर हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ

  DEHRADUN-‘‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’’ पर हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ 700 श्रद्धालु छह दिवसीय विशेष...

Read more

Raipur-मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

*मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन*   *वीबी जी राम जी योजना के...

Read more

वीर गोर्खा कल्याण समिति देहरादून द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

      वीर गोर्खा कल्याण समिति देहरादून द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।      देहरादून- (bne)12 जुलाई 2026- वीर...

Read more

Lucknow -विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने कुकरैल में किया वृक्षारोपण*

*विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने कुकरैल में किया वृक्षारोपण* *"एक पेड़ मां के नाम" अभियान को मिली नई...

Read more

अयोध्या-राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोले नृपेंद्र मिश्रा

अयोध्या-राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोले नृपेंद्र मिश्रा व्यवस्था में आवश्यक सुधार किए जाएंगे ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा...

Read more

UP NEWS-मेरठ में दलित ललिता गौतम की हत्या के बाद परिजनों से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव

UP NEWS-मेरठ में दलित ललिता गौतम की हत्या के बाद परिजनों से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव भाजपा सरकार से परिवार...

Read more
Page 48 of 183 1 … 47 48 49 … 183

Welcome Back!

Login to your account below

Create New Account!

Fill the forms below to register

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.