
कन्नौज: बेसिक स्कूलों के मर्जर का पुरजोर विरोध करेगी सपा
बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज(BNE)अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने सरकार की स्कूल मर्जर योजना का जोरदार विरोध करते हुए कहा कि इससे गांवों में बेटियों की पढ़ाई पर सीधा असर पड़ेगा।
उन्होंने कहा जब स्कूल दूर होंगे तो लड़कियां कैसे पढ़ने जाएंगी? यह फैसला गरीबों और गांव के बच्चों की शिक्षा के खिलाफ है। अखिलेश ने एलान किया कि सपा इस योजना का हर स्तर पर विरोध करेगी।
कानून-व्यवस्था को बताया पूरी तरह ध्वस्त
अखिलेश यादव ने कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब कानून का नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का राज है। हर जिले से भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया जनता परेशान है लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही। अखिलेश ने यूपी पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था की नाकामी को प्रदेश की सबसे बड़ी चुनौती बताया।
अखिलेश ने कहा सरकार बनने पर व्यापारियों की मदद हमारी प्राथमिकता होगी।
कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सीएम पर तंज कसते हुए कहा, लाल टोपी उनके लिए उपयोगी है, जिनके सिर पर बाल नहीं हैं।
सरकार के लोग ट्रांसफर-पोस्टिंग से ही कमाने में लगे हुए हैं। कोई विभाग नहीं बचा जिसके अंदर बड़े पैमाने पर लूट न मची हो। कहीं अधिकारी मंत्री लड़ रहे हैं। कहीं मंत्री-मंत्री लड़ रहे हैं। कहीं डिप्टी सीएम- सीएम लड़ रहे है। ये अलग सरकार है।
अभी तक तो इंजन टकरा रहे थे, अब डब्बे भी टकरा रहे हैं। उन्होंने स्कूल मर्ज करने के फैसले का विरोध भी किया। बता दें, अखिलेश यादव कन्नौज के रहने वाले सपा नेता सुनील कुमार गुप्ता के यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जहां उन्होंने ये बातें कहीं।
सरकार सरकारी नौकरी नहीं देना चाहती है
कार्यक्रम के दौरान अखिलेश बोले- हम लोग स्कूल मर्जर का विरोध करेंगे। अगर ये स्कूल बच्चों के घर से दूर हुए तो वो लोग कैसे स्कूल पहुंचेंगे। क्या सरकार उनके लिए किसी पब्लिक ट्रांसपोर्ट का भी इंतजाम करेगी। हमारी बेटियां कैसे पहुंचेंगी। सरकार सरकारी नौकरी नहीं देना चाहती है इसीलिए स्कूलों को मर्ज करना चाहती है। नौकरी मतलब सरकारी नौकरी और सरकारी नौकरी न देने का मतलब है, आरक्षण को छीन लेना। सरकार जान बूझकर ये कर रही है।
भाजपा नेता नाश्ता न मिलने पर सड़क उखाड़ने चल देते हैं
यूपी में सड़कें कभी गड्ढा मुक्त हुई नहीं। हम लोग वीडियो के माध्मय से देख रहे हैं, लोग डामर उठाकर ले जा रहे हैं। कुछ बीजेपी के लोगों को अगर नाश्ता न मिले, खाना-पीना न मिले तो वो भी सड़क उखाड़ने चल देते हैं। आप के कन्नौज में भी कुछ ऐसा हुआ है।
डायलिसिस के बीच में बिजली चली गई, आदमी मर गया
आप के बगल के जिले में डीएम- सीएमओ के बीच में झगड़ा हो रहा है, उनके झगड़े में भाजपा के विधायक भी पड़ गए। लेन देन को लेकर क्या-क्या शिकायतें हो रही हैं। बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग में झगड़ा चल रहा है। हरदोई में बिजली विभाग बिजली नहीं दे रहा है। मेडिकल कॉलेज में लोग हाथ का पंखा झल रहे हैं, सोचिए। मरीज आईसीयू में बिना बिजली के कैसे जीवित रहेंगे, बताइए। डायलिसिस के बीच में बिजली चली गई, इससे मर गया एक आदमी। अब स्वास्थ्य विभाग में ट्रांसफर ही नहीं हो रहे हैं। वहां से अलग तरह की खबरें आ रही हैं।
सरकार के लोग ट्रांसफर-पोस्टिंग से ही कमाने में लगे हुए हैं। कोई विभाग नहीं बचा जिसके अंदर बड़े पैमाने पर लूट न मची हो। कहीं अधिकारी मंत्री लड़ रहे हैं। कहीं मंत्री-मंत्री लड़ रहे हैं। कहीं डिप्टी सीएम-सीएम लड़ रहा है। ये अलग सरकार है। अभी तक तो इंजन टकरा रहे थे, अब डब्बे भी टकरा रहे हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। कोई एफआईआर लिखाने जाए थाने, उसे वहीं जिंदा मार दे। पुलिस पुलिस को पकड़ रही है। पुलिस वसूली करते हुए पकड़ी जा रही है।
डी कंपनी वाले बयान पर दिया जवाब
जिला पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार पर अखिलेश ने कहा कि जब भाजपा के नेताओं को हिस्सा नहीं मिला तो उन्होंने खुद ही सड़कें उखाड़नी शुरू कर दीं। वहीं योगी के डी कंपनी वाले बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा जब भाजपा जवाब नहीं दे पाती तो इधर-उधर की बातें करने लगती है।
2027 का रोडमैप साफ
अखिलेश यादव ने साफ कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव लोकसभा की तर्ज पर इंडिया गठबंधन के साथ लड़ा जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता के समर्थन और मजबूत गठबंधन से भाजपा का “पीडीए” पूरी तरह सफाया हो जाएगा।
व्यापारियों से मुलाकात कर समर्थन का दिया भरोसा
इस दौरे के दौरान अखिलेश यादव ने पूर्व नगर पालिका चेयरमैन सुनील कुमार गुप्ता के मकरन्द नगर स्थित शोरूम का भी दौरा किया। वहां मौजूद व्यापारियों से मिलकर उन्होंने भरोसा दिलाया कि सपा की सरकार बनने पर व्यापारियों को पूरी सुरक्षा और सहयोग मिलेगा।
Post Views: 98