अमृतसर के घोनेवाल गाँव पहुंचकर राहुल गाँधी ने बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात
राहुल गांधी के साथ पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा भी मौजूद हैं
प्रशासन और राहत एजेंसियों की ओर से राहत अभियान अभी तक चलाया जा रहा है।
अमृतसर(BNE )-पंजाब में भारी बारिश की वजह से वहां के हालत बदतर हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी यहाँ के हालातों को देखने के लिए सोमवार को अमृतसर एयरपोर्ट से सीधे घोनेवाल गांव पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनका दर्द जाना।
राहुल गांधी के साथ पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा भी मौजूद हैं। राहुल गांधी गुरदासपुर और पठानकोट भी जाएंगे। हालांकि, 5 दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने पंजाब का दौरा किया था। उन्होंने हालात को देखते हुए पंजाब को 1600 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया था।
बता दें कि पंजाब में बाढ़ से 23 जिलों के 2 हजार 97 गांव प्रभावित हुए है। लगभग 1 लाख 91 हजार 926 हेक्टेयर में फसलें डूब गईं। 15 जिलों में 52 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 3 लाख 88 हजार 92 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन और राहत एजेंसियों की ओर से राहत अभियान अभी तक चलाया जा रहा है।










