लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में हजारों की संख्या में ईद की नमाज अदा करने पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोग। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उपस्थित होकर सभी को बधाई दी। ईद-उल-फितर के मौके पर ऐशग बाईदगाह में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक रमजान के पवित्र महीने के आखिर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। जिसे दुनियाभर में मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोग बड़े धूम-धाम से मनाते हैं। ईद-उल-फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है, यह दिन रमजान खत्म होने की निशानी भी है। पूरे उत्तर प्रदेश के धूमधाम से ईद मनाई जा रही है। लोग एक दूसरे को ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दे रहे हैं। देश के अलग-अलग कोने से खूबसूरत तस्वीरें सामने आ रही हैं। जिसमें लोग ईद के त्योहार को अपनों के साथ मनाते नजर आए।