: उत्तर प्रदेश के सबसे पावरफुल प्रशासनिक अधिकारी यानी प्रदेश के नए मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह होंगे। योगी सरकार ने प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा का कार्यकाल समाप्त होने से पहले उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी है। इसी के साथ मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा को सेवा विस्तार मिलने की अटकलों पर भी विराम लग गया है। इससे पहले दुर्गा शंकर मिश्रा को मुख्य सचिव के रूप में तीन बार सेवा विस्तार मिल चुका था। रविवार को वरिष्ठ IAS अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। मनोज कुमार सिंह 1984 बैच के आईएएस अफसर हैं।