,भारत की संस्कृति पूरे विश्व में अपनी अनूठी संस्कृति के लिए जानी जाती है। भारतीय संस्कृति में आयुष का विशेष महत्व है। यहां की सभी चिकित्सा पद्धतियां आयुष पद्धति में शामिल हैं। जैसे- आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध, होम्योपैथी और प्राकृतिक चिकित्सा। इन सबके माध्यम से व्यक्ति के शरीर, मन और आत्मा को एकाग्र कर रोगों को खत्म करने का प्रयास किया जाता है। इन सभी चिकित्सा पद्धतियों में प्राकृतिक चीजों का अपना विशेष महत्व है। जैसे- आयुर्वेद उपचार, अच्छा खान-पान, योग, ध्यान, प्राणायाम और विशेष जीवनशैली। आयुष की होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति बेहद खास है। इससे कई बीमारियों को ठीक करने का दावा किया जाता है. इस चिकित्सा पद्धति की सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी भी बीमारी का इलाज उस व्यक्ति को ध्यान में रखकर किया जाता है, जिसे यह बीमारी है। यह दवा शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्तर पर काम करती है।