सावन-भादौ एक मात्र संरचनाएं, बुंदेलखंड में और कही नहीं ऐसा टॉवर टीकमगढ़. 500 साल पहले बुंदेला राजाओं ने जब ओरछा को अपनी राजधानी बनाया तो उसे अत्याधुनिक तरीके से बसाया था। राम राजा लोक का काम शुरू होने पर अब उस समय की सर्व सुविधा युक्त संरचनाएं सामने आ रही है। 500 साल पहले ओरछा में गर्मी से बचने के लिए एयर कंडिशन रूम तैयार किए गए थे। राम राजा मंदिर प्रांगण में बने सावन.भादौ एयर कूलिंग सिस्टम के टावर है। यहां पर नहाने के लिए फाउंटेन भी लगाए गए थे। राम राजा लोक के लिए सावन.भादौ टॉवर के पास खुदाई में नीचे एक अत्याधुनिक कक्ष निकला है। यह कक्ष अब भी बेहद खूबसूरत है। इस कक्ष में नहाने के लिए फाउंटेन की सुविधा भी देखने को मिली है। इस कक्ष में प्रवेश करते ही गर्मी काफूर हो जाती है। पर्यटन विभाग के उपयंत्री पीयूष वाजपेयी का कहना है कि यह उस समय का बेहतर एयर कूलिंग सिस्टम है। सावन.भादौ वास्तव में उसी सिस्टम के लिए तैयार किए गए टॉवर है। उनका कहना था कि यहां और बाहर के तापमान में 15 डिग्री से अधिक का अंतर है। मई में भी यहां सर्दी का अहसास होता है। यह संरचना 500 साल पुरानी और उस समय की बेहतर इंजीनियरिंग का उदाहरण है। उनका कहना था कि यह देश की एक मात्र संरचना है। इस प्रकार की संरचनाएं ईरान में पाई जाती है। वहां पर गर्मी अधिक होने से बचाव के लिए इस प्रकार की निर्माण किए जाते थे।