-बाँसुरी से बजाया 'राम आये है' दर्शकों ने तालियों से मिलाया सुर में सुर लखनऊ- लिरिक्स म्यूज़िक एकेडमी द्वारा आयोजित लैम्प्स फेस्ट सीज़न 10 में बच्चों ने गिटार, डांस, सिंगिंग, की बोर्ड आदि से अपने हुनर दिखाए। एक दिवसीय इस कार्यक्रम में एकेडमी की कई ब्रांचों के बच्चों ने परफार्म किया। राजधनी की प्रतिष्ठित लिरिक्स म्यूज़िक एकेडमी द्वारा गन्ना संस्थान में लैम्प्स फिएस्टा सीज़न 10 का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम की एकेडमी के डायरेक्टर आर0के0मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की। पत्रकार पुरम ब्रांच के बच्चों ने राष्ट्रागान प्रस्तुत किया। जिसके बाद बच्चों ने अलग अलग 18 प्रस्तुतियां दीं। जिसमें करन अग्रवाल ने बाँसुरी पर शानदार प्रस्तुति दी। उनकी 'राम आये हैं' धुन ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। जिसके बाद शाश्वत, आराध्य सिंह, अन्वेशा, समावृत विक्रम, दिव्यांशी सिंह, प्रानील, अर्चिशा अग्रवाल ग्रुप द्वारा गिटार से प्रस्तुत जय हो सांग ने अभिभावकों में जोश भर दिया। इसके बाद इस ग्रुप ने केसरिया, 'तु मेरा कोई न' आदि शानदार प्रस्तुति दी। सुबह 10:30 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम की एकेडमी के डायरेक्टर आर0के0मिश्रा ने सर्वप्रथम दीप प्रज्विलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रथम पाली में गोमतीनगर विस्तार ब्रांच के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वन्दना के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरआत हुई। जिसके बाद बच्चों ने कथक डांस, गिटार, बॉलीवुड सांग पर डांस सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया। दोपहर बाद आशियाना ब्रांच के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। जबकि शाम को पत्रकारपुरम ब्रांच के बच्चों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। कथक डांसर पण्डित बिरजू महाराज की जयंती पर बच्चों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से उन्हें याद किया। कार्यक्रम के दौरान अपने बच्चों का हुनर कैमरे में क़ैद करने के लिये काफी उत्साहित दिखे। देर शाम तक बच्चो की प्रस्तुति जारी थी।