लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को जमानत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच ने उन्हें जमानत दी है। संजय सिंह दिल्ली शराब नीति से संबंधित घोटाला केस में 6 महीने से जेल में थे। कोर्ट के फैसले के अनुसार, संजय सिंह राजनीतिक गतिविधियों में भी हिस्सा ले सकेंगे। इसके बाद से ही यूपी की सियासत गरमाई है। मिली जानकारी के अनुसार संजय सिंह सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। ऐसे में बीजेपी सांसद मेनका गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हालांकि, सपा ने भीम निषाद को चुनावी मैदान में उतारा है। ये सीट इंडिया गठबंधन के तहत सपा के खाते में हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी भी 'इंडिया गठबंधन' का हिस्सा है।