एक तरफ जहां भारत चीन को पछाड़कर आबादी के मामले में दुनिया का पहला देश बन गया है, तो वहीं कुछ देश ऐसे भी हैं जहां बच्चों का कम बर्थरेट चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसे देश अपनी जनसंख्या बढ़ाने के लिए कई तरह की योजनाएं ला रहे हैं। कम आबादी को लेकर चिंतित देशों में दक्षिण कोरिया भी शामिल है। ऐसे में दक्षिण कोरिया ने अपने देश में आबादी को बढ़ाने के लिए नई याजनाएं निकाली हैं। दरअसल दक्षिण कोरिया की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी ने लोगों को शानदार ऑफर पेश किया है। बता दें कि The Booyoung Group नाम की यह कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 2021 के बाद पैदा होने वाले प्रत्येक बच्चे के लिए 100 मिलियन वोन यानी 62.12 लाख रुपए की पेसकश की है। खास बात यह हबै कि कंपनी ने इसके लिए अलग से बजट बना रखा है जो 43.6 करोड़ रुपए का है। यह फायदा पुरुष और महिला दोनों की कर्मचारियों को मिलेगा। कंपनी 2021 से अब तक 70 बच्चों के जन्म पर पैसे दे चुकी है। इतना ही नहीं तीन बच्चों वाले कर्मचारियों को किराये के घर और 1.8 करोड़ रुपए में से एक को चुनने की सुविधा मिलेगी। कंपनी इसके लिए 2 लाख 70 हज़ार घर बना चुकी है। कंपनी के सीईओ के मुताबिक इससे देश की कम जन्म दर को बढ़ाने में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि दुनिया में सबसे कम प्रजनन दर वाले साउथ कोरिया में बर्थ रेट 0.78 है जो स्टैटिक्टिक्स कोरिया के मुताबिक और भी घटेगा।