आगामी संसदीय चुनाव से पहले एक बार फिर किसान दिल्ली घेरने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने उन्हें राष्ट्रीय राजधानी से सटे सभी सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी है। इसी बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। सोशल साइट 'एक्‍स' पर एक वीड‍ियो पोस्‍ट साझा कर उन्होंने पूछा है क‍ि किसानों के रास्ते में कील-कांटे बिछाना अमृतकाल है या अन्यायकाल? खड़े कए कई सवाल उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा, “किसानों के रास्ते में कील-काँटे बिछाना अमृतकाल है या अन्यायकाल? इसी असंवेदनशील एवं किसान विरोधी रवैये ने 750 किसानों की जान ली थी। किसानों के खिलाफ काम करना, फिर उनको आवाज भी न उठाने देना - कैसी सरकार का लक्षण है? किसानों से किया वादा पूरा नहीं किया- न MSP का कानून बनाया, न किसानों की आय दोगुनी हुई- फिर किसान देश की सरकार के पास नहीं आयेंगे तो कहां जाएंगे? प्रधानमंत्री जी! देश के किसानों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों? आपने किसानों से जो वादा किया था, उसे पूरा क्यों नहीं करते?" 13 फरवरी को दिल्ली चलो का ऐलान बता दें कि किसानों के 13 फरवरी को दिल्ली चलो का ऐलान किया है। इससे पहले हरियाणा पंजाब बॉर्डर पर हालात बेहद तनावपूर्ण है। हरियाणा सरकार ने राज्य के सात जिलों में इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी है। साथ ही सीमावर्ती जिलों में भारी संख्या में फोर्स को तैनात किया गया है। इंटरनेट सेवा बंद सामने आई जानकारी के मुताबिक, 11 फरवरी सुबह 6 बजे से 13 फरवरी रात को 12 बजे तक अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में इंटरनेट पर पाबंदी लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा प्रशासन ने अतिआवश्यक परिस्थितियों में पंजाब जाने की अपील की है।