लखनऊ:कांग्रेस पार्षद मुकेश सिंह चौहान द्वारा कल 26मई को आयोजित होने वाले महापौर व पार्षदो के शपथ ग्रहण के संबंध में हो रहे फिजूलखर्च पर नाराजगी जताते हुए बयान जारी कर कहा है कि लखनऊ नगर निगम पर लगभग 350 करोड़ रु. की देनदारी है जिसको देखते हुए मा. महापौर जी को समारोह सादगी के साथ नगर निगम लखनऊ के त्रिलोकीनाथ हॉल में किया जाना चाहिए था। लेकिन समारोह के लिए इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान जैसे महंगे स्थान को चुनकर अन्य भारी-भरकम धनराशि का व्यय किया जा रहा है। इस निर्णय से नगर निगम लखनऊ पर अनावश्यक खर्च का बोझ पड़ना तय है। . महापौर जी को इसका संज्ञान लेकर अनावश्यक रूप से हो रहे खर्च को रोकना चाहिए था।