LUCKNOW-आबकारी विभाग ने राजाजीपुरम में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की
2 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 अंतर्गत थाना तालकटोरा में अभियोग पंजीकृत कराया गया।
अवैध शराब पर रोकथाम के लिए लगातार चलाया जायेगा सघन चेकिंग अभियान -आबकारी अधिकारी
लखनऊ (BNE) लखनऊ आबकारी विभाग की प्रवर्तन टीम लगातार शराब और इससे जुड़े गैरकानूनी कृत्यों की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में 1 अक्टूबर बुधवार को आबकारी निरीक्षक की टीम ने मुखबिर की सूचना पर राजाजीपुरम के आवास में छापमारी की ,इस छापेमारी में टीम ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की.टीम ने 2 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 अंतर्गत थाना तालकटोरा में अभियोग पंजीकृत कराया गया।

आबकारी अधिकारी लखनऊ ने बताया कि एक अक्टूबर को एक मुखबिर की सूचना पर प्रवर्तन टीम ने राजाजीपुरम थाना तालकटोरा के आवास संख्या C 47/28, निकट MIS चौराहा,पर छापेमारी की.इस चेकिंग अभियान में टीम ने उपरोक्त आवास से अवैध शराब ( VAT 69 ब्रांड के 48 पउवै,100 पाइपर ब्रांड की 04 बोतल, रॉयल स्टैग ब्रांड की 04 बोतल, Officer Choice ब्रांड का एक टेट्रा पैक,100 पाइपर ब्रांड की एक लगभग आधी भरी बोतल, रॉयल स्टैग ब्रांड की 04 खाली बोतल) की बरामदगी की ,और इससे जुड़े 2 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 अंतर्गत थाना तालकटोरा में अभियोग पंजीकृत कराया गया। आबकारी अधिकारी ने टीम का नेतृत्व कर रहे विजय, आबकारी निरीक्षक, सेक्टर 9, लखनऊ तथा कृष्ण कुमार सिंह, आबकारी निरीक्षक, सेक्टर 12 लखनऊ एवं टीम का सहयोग कर रही टीम की सराहना की।










