Delhi car bomb blast case-NIA ने फरीदाबाद से आतंकी उमर के मददगार को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली (BNE ): देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10 नवंबर को हुए कार बम विस्फोट मामले में एनआईए ने फरीदाबाद के धौज निवासी सोयब को गिरफ्तार किया है। सोयब इस मामले में सातवां आरोपी है। जांच में सामने आया है कि उसने मुख्य आरोपी आतंकवादी उमर-उन-नबी को विस्फोट से ठीक पहले पनाह देने के साथ-साथ उसे लॉजिस्टिक सहायता भी मुहैया कराई थी।
इस धमाके में कई लोगों की मौत हुई थी, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए थे। इससे पहले एनआईए उमर-उन-नबी के छह अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सोयब की गिरफ्तारी से एजेंसी को मामले की कड़ी जोड़ने में अहम सफलता मिली है और जांच तेजी से आगे बढ़ी है।









