मुंबई -(ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस) उत्तर प्रदेश के अलीगढ के मूल निवासी नितिन चौहान का आज सुबह मुंबई में निधन हो गया ,यह खबर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये उनके फेन्स को मिली। महज 35 साल के नितिन के इस तरह से अचानक चले जाना सभी को चौकाने वाला है। पूरी फिल्म इंडस्ट्री में ग़मगीन माहौल बना हुआ है।
नितिन चौहान के निधन से फैंस भी मायूस हो गए हैं। हर कोई उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है। नितिन यूपी के अलीगढ़ जिले के रहने वाले थे। उन्होंने एमटीवी का ‘स्प्लिट्सविला सीजन 5’ और ‘दादागिरी 2’ भी जीता था। इसके अलावा नितिन को क्राइम पेट्रोल और फ्रेंड्स जैसी सीरियल में भी अहम किरदार निभाते देखा गया।
नितिन चौहान का आखिरी शो
नितिन को आखिरी बार 2022 में सब टीवी के ‘तेरा यार हूं मैं’ शो में देखा गया था। फिलहाल नितिन की मौत की वजह का पता नहीं चल पाया। कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस पर अभी तक पुलिस ने कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं दिया है।
नितिन के पिता मुंबई आ चुके हैं और एक्टर के पार्थिव शरीर को अलीगढ़ वापस लेकर जाएंगे। वहीं उनका अंतिम संस्कार होगा