अगर आप स्वस्थ है तो सीमित मात्रा में दही का सेवन कर सकते है.
नई दिल्ली(ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस ) दही खाना भला किसे पसंद नहीं होगा.,सभी लोग दही को अपने भोजन का जरुरी हिस्सा मानते है, लेकिन कई बार डॉक्टर आपको दही खाने के लिए सख्त मना करते है, क्योंकि दही की तासीर ठंडी मानी जाती है। दही से आपको कफ भी बन सकता है ,बस ,इसी पेशोपेश में हम दही को अपने भोजन का हिस्सा बनाने में हिचकिचाते है। लेकिन अब आपको दही खाने के लिए कोई मनाही नहीं करेगा। डॉक्टर्स की राय के मुताविक अगर आप स्वस्थ है तो हर कोई सख्स एक सीमित मात्रा में दही का सेवन कर इसका लाभ ले सकता है।
दही कई विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर हेल्दी फूड है। बहुत से लोग इसे बड़े ही चाव से खाते हैं। दही खाकर शरीर के लिए जरूरी कई पोषक तत्वों को पूरा किया जा सकता है। लेकिन क्या रोज-रोज दही खाना सही है या फिर इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। शरीर के सेल्स को बढ़ने के लिए अमिनो एसिड की आवश्यकता होती है, जो प्रोटीन से मिलता है। मसल्स, स्किन, बाल, नाखून सब प्रोटीन से ही बनी होती है। ऐसे में अगर प्रतिदिन प्रोटीन शरीर तक पहुंचाना है तो दही सबसे अच्छा माध्यम है। जानकारी के अनुसार, 100 ग्राम दही खाकर 11।1 ग्राम प्रोटीन की पूर्ति की जा सकती है। आंतों में बहुत सारे बैक्टीरिया होते हैं, जो खाना पचाने से लेकर पोषण तक में मदद करते हैं। इनकी संख्या बनाए रखने में दही मददगार होती है। इसे खाने से कब्ज, ब्लोटिंग, गैस, पेट में गर्मी जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
हमारे शरीर की हड्डियों के लिए कैल्शियम बेहद ही जरूरी है। इसकी कमी से हड्डियां कम और कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में दही खाकर कैल्शियम की पूर्ति की जा सकती है। दही में अच्छी-खासी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। शरीर में नसों, दिमाग और खून के लिए विटामिन बी 12 जरूरी होता है। यह विटामिन बहुत कम फूड्स में पाया जाता है। इसकी कमी आजकल लोगों में ज्यादा देखने को मिल रही है। चूंकि दही दूध से बनी होती है, इसलिए इससे विटामिन बी12 की थोड़ी मात्रा प्राप्त हो जाती है। अगर आपको बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी होती है तो दही खाना चाहिए। दही में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से शरीर को कई आवश्यक तत्व आसानी से मिल जाते हैं।