![Voice Reader](https://breakingnewsexpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://breakingnewsexpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://breakingnewsexpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://breakingnewsexpress.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
वडोदरा(ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस )प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज आज वडोदरा पहुंचे .टाटा एयरबस की असेंबली यूनिट के उद्घाटन अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि हमने नए रास्ते पर चलना तय किया, नए लक्ष्य तय किए। इसका नतीजा हम सबके सामने है। पॉसिबिलिटी (संभावना) को प्रॉस्पैरिटी (समृद्धि) में बदलने के लिए सही प्लान और सही पार्टनरशिप का होना जरूरी है। इस कार्यक्रम में में देश के 1500 उद्योगपतियों को भी आमंत्रित किया गया है। मोदी और सांचेज वडोदरा के शाही लक्ष्मी विलास पैलेस के यूजीन (कुलीन) हॉल में लंच करेंगे। स्पेन के किसी पीएम का यह 18 साल बाद भारत दौरा है। इससे पहले जुलाई 2006 में स्पेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री जोस लुइस ने भारत की यात्रा की थी।
प्रधानमंत्री मोदी और पेड्रो सांचेज ने वडोदरा एयरपोर्ट से टाटा के प्लांट तक करीब पौने तीन किमी का रोड शो किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने सी-295 सैन्य विमान के निर्माण के लिए टाटा एयरबस की असेंबली यूनिट का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि अब यह पूरा क्षेत्र एविएशन मैन्यूफैक्चरिंग का बड़ा हब बनने जा रहा है।
मेरे मित्र पेड्रो सांचेज की ये पहली भारत यात्रा है। आज से हम भारत और स्पेन की पार्टनरशिप को नई दिशा दे रहे हैं। हम सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के प्रोडक्शन की फैक्ट्री का उद्घाटन कर रहे हैं। ये फैक्ट्री भारत-स्पेन संबंध और मेक इन इंडिया को मजबूत करेगी। सी-295 एयरक्राफ्ट बनाने वाली फैक्ट्री नए भारत की नई कार्य संस्कृति को दर्शाती है। दो साल पहले अक्टूबर में इस फैक्ट्री का निर्माण शुरू हुआ था। आज उसी महीने में यह फैक्ट्री विमान बनाने के लिए तैयार है। हमने अपने लिए नए लक्ष्य तय किए। नए रास्ते पर चलना तय किया। इसका नतीजा हम सबके सामने है। पॉसिबिलिटी को प्रॉस्पैरिटी में बदलने के लिए राइट प्लान और राइट पार्टनरशिप का होना जरूरी है। इसके लिए मैं गुजरात सरकार को मुख्यमंत्री को उनकी आधुनिक औद्यौगिक नीतियों की सराहना करता हूं। भारत और स्पेन के बीच कल्चरल कनेक्ट का अपना महत्व है। मुझे याद है, फादर कार्लोस वैलेस यहीं गुजरात में आकर बस गए थे। उन्होंने पचास वर्ष यहां पूरे किए। उन्होंने अपने लेखन से हमारी संस्कृति को समृद्ध किया। वे गुजराती में लिखते थे। हमने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया। अब कुछ लोगों के गले यह बात नहीं उतरेगी।
40 विमानों को होगा निर्माण
टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स’ द्वारा सी-295 विमानों के निर्माण के लिए यह कॉम्प्लेक्स बनाया गया है। समझौते के तहत वडोदरा के इस परिसर में 40 विमानों का निर्माण किया जाएगा। भारत में इन 40 विमानों के निर्माण की जिम्मेदारी टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स को दी गयी है और यह परिसर भारत में सैन्य विमानों के लिए पहली निजी क्षेत्र की अंतिम असेंबली लाइन है। इसमें विमानों के निर्माण से लेकर उनके पुर्जों को जोड़ना और उनका परीक्षण शामिल होगा। साथ ही विमानों के रखरखाव की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाएगी। टाटा के अलावा रक्षा क्षेत्र की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां जैसे भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और भारत डायनेमिक्स के साथ ही निजी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम इस कार्यक्रम में योगदान देंगे। मोदी ने अक्टूबर 2022 में वडोदरा अंतिम असेंबली लाइन की नींव रखी थी।