नई दिल्ली(ब्रेकिंग न्यूज़ एक्सप्रेस )आज पूरे देश में दशहरा पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। कई शहरों पर नवरात्री से ही रामलीला का मंचन होने लगता है ,इसी बीच कुछ दुखद खबरे भी मिल रही है। दिल्ली के शाहदरा में रामलीला में श्री राम का रोल निभा रहे सुशील कौशिक का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि मंच पर अभिनय करने के दौरान ही सुशील को अचानक सीने में दर्द हुआ ,उन्हें आनन फानन में मंच से उतारकर अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गयी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
रामलीला कमिटी से जुड़े लोगों ने बताया कि सुशिल पिछले एक दशक से रामलीला से जुड़े हुए थे। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे ,बताया जा रहा है कि कलाकार सुशील कौशिक पेशे से प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। घटना के समय वह भगवान श्री राम का किरदार निभा रहे थे। जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो वह मंच से नीचे उतर गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार वालों का कहना है कि उनको यह नहीं मालूम था कि उनके साथ कुछ ऐसा हो सकता है।
बता दें की अश्विन मास की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ हो जाता है। विजय दशमी के साथ पर्व का समापन होता है। कामान्यता है कि इसी दिन मां दुर्गा ने दानव महिषासुर का वध किया था तो भगवान राम ने विजयादशमी के दिन ही रावण का वध किया था। इसी उपलक्ष्य में देश के विभिन्न इलाकों में रामलीला खेली जाती है। जिसमें श्रीराम के जीवन पर आधारित प्रसंगों को मंच पर प्रस्तुत किया जाता है।